{"_id":"6ac070a79a689a95a40b2e73","slug":"bhopal-leopard-search-cattle-carcass-found-forest-team-uses-trap-cameras-and-drones-for-surveillance-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में तेंदुए की तलाश के बीच मवेशी का शव मिला, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे और ड्रोन से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में तेंदुए की तलाश के बीच मवेशी का शव मिला, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे और ड्रोन से निगरानी
Sat, 03 Oct 2026 08:49 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:49 AM IST
सार
भोपाल के लहारपुर इलाके में तेंदुए की तलाश के बीच मवेशी का शव मिलने से वन विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है। शव पर चोट के निशान मिले हैं, लेकिन वन विभाग ने अभी तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
भोपाल में तेदुए की दहशत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के लहारपुर इलाके में तेंदुए की तलाश के बीच शुक्रवार सुबह मवेशी का शव मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। जिस इलाके में मवेशी का शव मिला, उसके आसपास करीब पांच दिन पहले तेंदुआ देखा गया था। हालांकि, वन विभाग ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि मवेशी को तेंदुए ने ही मारा है। वन विभाग की टीम ने शव को जांच के लिए लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- भोपाल में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह: गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, कई सौगात देंगे; देखें पूरा कार्यक्रम
ड्रोन से भी रखी जा रही नजर
तेंदुए की तलाश के लिए लहारपुर पार्क के पीछे जंगल वाले इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। दो ड्रोन के जरिए भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। समरधा रेंज के रेंजर दीपक श्रीवास्तव के अनुसार, तेंदुआ दिखाई देने के करीब तीन दिन बाद ड्रोन से इलाके की निगरानी की गई थी। उस दौरान तेंदुआ नजर नहीं आया था, लेकिन जंगल के आसपास कई मवेशी घूमते दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: भोपाल में विधायक प्रीतम लोधी के बंगले में चोरी, ताला तोड़कर एक्टिवा, सिलेंडर और नल की टोटियां ले गए चोर
तीन शिफ्ट में टीम तैनात
तेंदुए की लोकेशन तलाशने के लिए वन विभाग ने कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें लगाई हैं। तीन शिफ्ट में पांच-पांच कर्मचारी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट में टीम संभावित मूवमेंट पर नजर रख रही है। फिलहाल मवेशी के शव और तेंदुए की गतिविधि के बीच कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है। वन विभाग की जांच और कैमरों की निगरानी के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।