फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Leader of Opposition said- Government listens to issues in the assembly but does not take action, sche

Bhopal: नेता प्रतिपक्ष ने बोले- विधानसभा में सरकार मुद्दे सुनती तो है, लेकिन कार्रवाई नहीं करती, योजनाएं बंद

Mon, 03 Feb 2025 06:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Feb 2025 06:13 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि विधानसभा में सरकार मुद्दे सुनती तो है लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं करती। वहीं स्कूली बच्चों के स्कूटी और लैपटॉप योजना पर सरकार को घेरा है।

विज्ञापन
Bhopal: Leader of Opposition said- Government listens to issues in the assembly but does not take action, sche
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधान सभा में उठे सवालों पर कर्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। उन्हो ने कहा है  कि विधानसभा एक ऐसा मंच है, जहां से आम जनता की आवाज सरकार तक पहुंचती है लेकिन अक्सर देखा जाता है कि विधानसभा में सरकार मुद्दों को सुनती तो है, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं करती। उन्होंने स्कूली छात्रों को मिलने वाले स्कूटी और लैपटॉप पर भी सवाल खडे किए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक देंगे छात्राओं को स्कूटी
उमंग सिंघार ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार को तत्काल इनका वितरण कराना चाहिए। नेता प्रतिपक्षने कहा की सरकार को जगाने के लिए मैंने 2 स्कूटी दी हैं, बाकी विधायक भी सांकेतिक तौर पर ऐसा करेंगे। सिंघार ने कहा कि लैपटॉप स्कूटी योजना पहले से चल रही थी। इन्होंने चुनाव में भी वादा किया था। फिर सरकार स्कूटी लैपटॉप मेधावी छात्रों को क्यों नहीं देना चाह रही। उन्होंने कहा कि बच्चों का सत्र भी अब खत्म होने को आया है, अगर सरकार के पास पैसा है तो क्यों नहीं देना चाहती ? सरकार कुम्भकर्ण की तरह सोती है, विपक्ष जब जगाता है, तब ही जागती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग पानी के लिए तरसेंगे
उन्होंने कहा कि हमने पिछले सत्र में जल जीवन मिशन को उठाया क्या सरकार को नहीं पता कि गर्मी आने वाली है और लोग पानी के लिए तरसेंगे। कई गांवों में योजनाएं बंद पड़ी हैं, ठेकेदार भाग गए हैं, लेकिन सरकार आम जनता की कहाँ सुनना चाहती है। सरकार लोगों के पास जाने का सिर्फ दिखावा करती है। उन्होंने कहा कि हमने खाद और किसानों के मुद्दों को उठाया लेकिन सरकार सिर्फ आंकड़े गिना देती है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के पास जाएंगे तो उन्हें असली समस्या पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed