फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Kamlapati-Rewa special trains will run till November 9, five pairs of special trains will run till Chh

Bhopal: कमलापति-रीवा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 9 नवम्बर तक,छठ तक पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन रहेगा जारी

Fri, 01 Nov 2024 07:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 01 Nov 2024 07:52 PM IST
सार

दीपावली और छठ पर भोपाल मंडल से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है। रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति की संचालन 9 नवंबर तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में 7,296 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Kamlapati-Rewa special trains will run till November 9, five pairs of special trains will run till Chh
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ पर भोपाल मंडल से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही है। रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति की संचालन 9 नवंबर तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि भारतीय रेलवे में 7,296 विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं।यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस त्यौहारी सीजन में विशेष प्रबंध किए हैं। ट्रेनों में प्रवेश की व्यवस्था देखने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और रेल सुरक्षा बल के जवान तैनात किए हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर भी त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल ट्रेन चल रही है। इन स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच है। जिसमें रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, जबलपर-दानापुर-जबलपुर, कोटा-दानापुर-कोटा एवं कटनी साउथ-चोपन-कटनी साउथ सहित पाँच स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। 
विज्ञापन


रीवा-रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 
गाड़ी संख्या 02190 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 09 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रीवा से प्रस्थान कर और उसी दिन रात्रि 21:15 बजे रानी कमलापति पहुंच रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02189 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 9 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक शनिवार को रात्रि 22:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंच रही है। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा पर ठहराव देकर गंतब्य को जा रही है। 
विज्ञापन


रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन
 गाड़ी संख्या 01661 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आगामी 12 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंच रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आगामी 13 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर और अगले दिन सुबह 07:40 बजे रानी कमलापति पहुंच रही है। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा पर ठहराव देकर गंतब्य को जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जबलपुर-दानापुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 
गाड़ी संख्या 01705 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आगामी 15 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर पहुंच रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आगामी 16 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सुबहर 11:45 बजे दानापुर से रवाना हो कर और अगले दिन मध्य रात्रि 00:10 बजे जबलपुर पहुँच रही है। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा पर ठहराव देकर गंतब्य को जा रही है।

कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09803 कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन आगामी 10 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को कोटा से रात 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात में 20:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन आगामी 11 नवम्बर 2024 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को दानापुर से रात 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात में 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।


कटनी साउथ-चोपन-कटनी साउथ स्पेशल ट्रेन
 गाड़ी संख्या 09015 कटनी साउथ-चोपन स्पेशल प्रतिदिन आगामी 15 नंबवर 2024 तक कटनी साउथ से प्रातः 05:00 बजे रवाना होकर, दोपहर 13:50 बजे चोपन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09016 चोपन-कटनी साउथ स्पेशल प्रतिदिन आगामी 15 नंवबर 2024 तक चोपन से दोपहर 15:30 बजे रवाना होकर, अगले दिन मध्यरात्रि 00:40 बजे कटनी साउथ पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में खन्नाबंजारी, महरोई, विजसोता, ब्यौहारी, जोबा, मड़वासग्राम, निवासरोड, सराईग्राम, गजराबहरा, बरगवां, सिंगरौली एवं ओबरा डैम स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed