फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Justice Sapre inspected 8 black spots of Bhopal in 3 hours, asked the officials the reason for the acc

Bhopal: न्यायमूर्ति सप्रे ने भोपाल के 8 ब्लैक स्पॉट का लिया जायजा, आधिकरियों से पूछी एक्सीडेंट की वजह

Fri, 01 Aug 2025 05:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 01 Aug 2025 05:24 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे शुक्रवार को भोपाल के 8 ब्लैक स्पॉट पर पहुंचे और तीन घंटे तक अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते रहे। वे इस दौरान उन ब्लैक स्पॉट को देखा, जहां सबसे ज्यादा एक्सीडेंट हुए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Justice Sapre inspected 8 black spots of Bhopal in 3 hours, asked the officials the reason for the acc
निरीक्षण करने पहुंचे न्यायमूर्ती सप्रे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे भोपाल में एक दिन पहले सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए। वहीं शुक्रवार को शहर के 8 ब्लैक स्पॉट पर पहुंचे और तीन घंटे तक अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते रहे। वे इस दौरान उन ब्लैक स्पॉट को देखा, जहां सबसे ज्यादा एक्सीडेंट हुए हैं। न्ययमूर्ति ने लेफ्ट टर्न, जेबरा क्रॉसिंग और सिग्नल को भी देखा। न्यायमूर्ति सप्रे ने निरीक्षण के दौरान हादसों की वजह, मृतकों की संख्या और वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और ब्लैक स्पॉट को जल्द समाप्त करने को कहा। इस दौरान भोपल नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू कुमार, जिपं सीईओ इला तिवारी, एडीएम अंकुर मेश्राम, एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक बीएस कौल, एसडीएम रविशंकर राय, एसीपी अजय वाजपेयी, विजय दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन



प्लेटिनम प्लाजा चौराहे पर ज्यादा होते हैं हादसे
प्लेटिनम प्लाजा चौराहे पर न्यायमूर्ति सप्रे ने हादसों के बारे में जानकारी ली। इस पर पुलिस अफसरों ने बताया कि नेहरू नगर से अटल पथ होते हुए वाहन माता मंदिर की ओर तेजी से पहुंचते हैं। इस वजह से हादसे होते हैं। पिछले हादसों की वजह भी यही थी। यहां करीब 20 मिनट तक निरीक्षण किया। वहीं तरुण पुष्कर तिराहे पर लेफ्ट टर्न की जगह कम होने की बात सामने आई। हालांकि, एडिशनल डीसीपी कौल बोले कि स्मार्ट पोल शिफ्टिंग के बाद लेफ्ट टर्न सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें-यासीन मछली पर दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज, शादी का झांसा देकर होटल में किया था शोषण

महाराणा प्रताप की प्रतिमा शिफ्ट करने पर विचार
इसके बाद न्यायमूर्ति सप्रे रेडक्रास हॉस्पिटल के पहले चौराहे पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने बताया कि चौराहे की रोटरी को बेहतर कर रहे हैं। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगी है। इसे अच्छी जगह पर शिफ्ट करने पर विचार कर रहे हैं। इस चौराहे पर देर रात बड़े हादसे होने की जानकारी भी दी गई। जिला कोर्ट के सामने चौराहे पर भी लेफ्ट टर्न को बेहतर करने की बात हुई। फिर पर्यावास भवन के पास उस ब्लैक स्पॉट को देखा, जिसे डेढ़ साल पहले की बंद किया गया था। यहां से टीम सीधे अवधपुरी से पहले भेल चौराहे पर पहुंची। फिर रायसेन रोड स्थित रत्नागिरी चौराहे का निरीक्षण किया।
 
यह भी पढ़ें-टेक्सटाइल हब बनेगा MP', सीएम बोले- उद्योगपतियों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार


शहर में 16 ब्लैक स्पॉट्स पर 99 हादसे
सरकारी आकड़े के अनुसार भोपाल शहर में पिछले तीन साल में 16 ‎ब्लैक स्पॉट्स पर 99 हादसे हुए जिसमें से 27‎ लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले ‎में जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के‎ रिटायर्ड जजों की टीम भोपाल पहुंची है। शुक्रवार को टीम शहर में जायजा लिया। इससे पहले गुरुवार को न्यायमूर्ति सप्रे ने बैठक ली थी। जिसमें भोपाल जिले में पिछले 5 साल में हुई दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट चिह्नांकन एवं उनके सुधार कार्यों, चालानी कार्रवाई, जन-जागरुकता अभियानों और अन्य नवाचारों के बारे में जाना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed