फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Jeetu Patwari reached to meet Raja's family, demanded CBI investigation, said the family is going thro

Bhopal: राजा के परिवार से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी, CBI जांच की मांग, बोले-असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है परिवार

Sat, 07 Jun 2025 05:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 07 Jun 2025 05:45 PM IST
सार

शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी राजा रघुवंशी के परिवार से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई जांच करने की मांग सरकार से की है।

विज्ञापन
Bhopal: Jeetu Patwari reached to meet Raja's family, demanded CBI investigation, said the family is going thro
राजा रघुवंशी के परिवार से मिलने पहुचे जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या और उनकी पत्नी सोनम की गुमशुदगी का मामला हर दिन नया सस्पेंस पैदा कर रहा है। इसी बीच शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी राजा रघुवंशी के परिवार से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने मामले की सीबीआई जांच करने की मांग सरकार से की है। इस दौरान पटवारी ने कहा कि मेरे इंदौर का रघुवंशी परिवार जिस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है उसकी कल्पना मात्र ही किसी को भी विचलित कर सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन


कल्पना मात्र ही किसी को भी विचलित कर सकती है
जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि मेरे इंदौर का रघुवंशी परिवार जिस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना मात्र ही किसी को भी विचलित कर सकती है! राजा रघुवंशी की मौत जितनी दुखद है, उतना ही पीड़ादायक यह भी है कि उनकी पत्नी सोनम अभी भी लापता है! मेरी सरकार से मांग है कि हत्या और अपहरण के इस सनसनीखेज मामले की सीबीआई जांच तत्काल शुरू की जाए! आज रघुवंशी परिवार से मिलकर, दुखद घटना के प्रति अपनी, संवेदनाएं व्यक्त कीं!
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना

यह थी घटना 
हाल ही में शादी के बंधन में बंधा इंदौर का एक कपल हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग गया था, जिसमें से एक का शव सर्च ऑपरेशन की टीम ने बरामद किया है। नवविवाहित करोबारी राजा रघुवंशी का शव शादी के 21 दिन बाद और लापता होने के 11 दिन बाद एक गहरी खाई से बरामद हुआ। हालांकि, अब तक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम का कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने पूरे पूर्वोत्तर राज्य को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed