{"_id":"67939bd4a19d1302d808253c","slug":"bhopal-irregularities-in-foa-and-receptionist-contractual-recruitment-in-mpt-asked-for-1-year-experience-re-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: MPT में FOA और रिसेप्शनिस्ट संविदा भर्ती में गड़बड़ी, 1 साल का अनुभव मांगा, कम वालों की कर ली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: MPT में FOA और रिसेप्शनिस्ट संविदा भर्ती में गड़बड़ी, 1 साल का अनुभव मांगा, कम वालों की कर ली भर्ती
Fri, 24 Jan 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:28 PM IST
सार
एमपीटी मे संविदा भर्ती में गड़बड़ी सामने आई है। फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट और रिसेप्शनिस्ट की भर्ती में ऐसे अभ्यर्थियों की भर्ती कर ली गई जिनके पास पद के लिए मांगे गए अनुभव नहीं हैं। शिकायत के बाद अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एमपीटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) संविदा भर्ती में गड़बड़ी सामने आई है। विभाग ने 2023 में फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट (एफओए) और रिसेप्शनिस्ट की संविदा भर्ती निकली थी जिसमें एक से दो साल का 3 स्टार होटल का अनुभव प्रमाण पत्र मांगा गया था, लेकिन कई ऐसे अभ्यर्थियों की भर्ती कर ली गई जिनके पास 6 महीने के ट्रेनिंग सर्टिफिकेट या काम करने का अनुभव है। एमपीटी के अधिकारियों का कहना है कि मामले की शिकायत विभाग में की गई है विभाग जांच कर रहा है। जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी। इसके बाद इन उम्मीदवारों पर कार्रवाई हो सकती है।
इन अभ्यर्थियों की गई शिकायत
1- महिमा राजपूत की नियुक्ति एफओए पद पर नियुक्ति की गई है इसके लिए 1 से 2 साल का 3 स्टार होटल का अनुभव प्रमाण पत्र मांगा गया था लेकिन इन्होंने वोकेशनल ट्रेनिंग और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र लगाया है जिसे गलत माना जा रहा है।
2- आयुषी माटे एफओए पद पर नियुक्त की गई इन्होंने भी 6 महीने की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है जिसे गलत माना जा रहा है।
विज्ञापन
3- जय बाथम रिसेप्शनिस्ट के पद पर नियुक्ति की गई है। इस पद लिए एक वर्ष का अनुभव कहा गया था इन्होंने भिंड जिला के एक होटल से एक वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है जो की थ्री स्टार होटल नहीं है।
4- आनंद माहौर रिसेप्शनिस्ट के पद पर नियुक्ति की गई है इसके लिए एक वर्ष का अनुभव मांगा गया था इन्होंने हाउसकीपिंग एजेंसी के माध्यम से किए गए कार्य का अनुभव लगाया है जबकि थ्री स्टार होटल का अनुभव मांगा गया था।
5- अनिकेत वर्मा एफओए पद पर नियुक्त किया गया है इन्होंने फूड प्रोडक्शन में किए गए कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है। जबकि थ्री ही स्टार होटल में कार्य करने का अनुभव मांगा गया था।
6- इकबाल खान का की नियुक्ति रिसेप्शनिस्ट पद पर की गई है इन्होंने निगम द्वारा 1 वर्षीय डिप्लोमा प्रस्तुत किया है। जिसे नियम विरुद्ध माना जा रहा है।
रिसेप्शनिस्ट 11 एफओओ के 7 पदों पर हुई भर्ती
पर्यटन विकास निगम द्वारा फरवरी 2023 में 11 रिसेप्शनिस्ट और 7 एफओओ के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसकी आनलाइन परीक्षा कराई गई थी। इसका इंटरव्यू निगम में कराया गया था। इन पदों के लिए थ्री स्टार होटन मे काम करने का एक और दो साल का अनुभव होना अनिवार्य किया गया था।
शिकायत मिली है, कर रहे हैं जांच
पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक प्रशासन केआर साद ने बताया कि भर्ती बड़े पारदर्शिता से की गई थी। अनुभव गलत प्रमाण पत्र लगाने की शिकायत हुई है जिसकी जांच करवाई जा रही है। जांच अंतिम पड़ाव पर है।जांच रिपोर्ट में अगर कोई गलत पाया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।