फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Income tax survey at premises of Golden City Builder and Alankar Jewelers Alpha Communication

Bhopal: गोल्डन सिटी बिल्डर और अलंकार ज्वेलर्स के ठिकाने पर आयकर सर्वे, अल्फा कम्युनिकेशन पर टैक्स चोरी का आरोप

Thu, 20 Mar 2025 10:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 10:22 PM IST
सार

Income Tax Survey: गोल्डन सिटी बिल्डर और अलंकार ज्वेलर्स के ठिकानों पर आयकर का सर्वे हुआ है। वहीं, अल्फा कम्युनिकेशन पर 15 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bhopal Income tax survey at premises of Golden City Builder and Alankar Jewelers Alpha Communication
अलंकार ज्वेलर्स शॉप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में गुरुवार को टीटी नगर के न्यू मार्केट में स्थित अलंकार ज्वेलर्स और चूनाभट्टी स्थित गोल्डन सिटी बिल्डर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे शुरू किया है। सर्वे की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। आने वाले दिनों तक यह सर्वे और टैक्स चोरी का आंकलन चलने की संभावना है।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार दोपहर बाद आयकर की टीमों ने दोनों प्रतिष्ठानों के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। दोनों प्रतिष्ठानों द्वारा करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला उजागर हो सकता है। वहीं, सप्ताह भर पहले भोपाल के चूनाभट्टी स्थित कारोबारी सौरभ अग्रवाल के अल्फा कम्युनिकेशन और अल्फा सॉल्यूशंस के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। छापे की कार्रवाई सौरभ के ठिकानों पर पूरी हो चुकी है। विभाग ने 15 टैक्स की टैक्स चोरी का मामला बनाया है। इसके साथ ही अभी सौरभ अग्रवाल की संपत्तियों को वैल्युएशन भी चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कार को टक्कर मार ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की घटना स्थल पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आभूषणों की बिक्री की वास्तविक कीमत छिपाई
आयकर विभाग के सूत्रों की माने तो न्यू मार्केट स्थित अलंकार ज्वेलर्स द्वारा शोरूम से बेचे गए करोड़ों के आभूषणों की ब्रिकी की वास्तविक कीमत छिपाकर करोड़ों की टैक्स चोरी की है। प्रतिष्ठा अलंकार ज्वेलर्स के संचालक पर आरोप है कि उसने टैक्स चोरी करने के लिए करोड़ों के आभूषण कच्चे बिलों पर बेचे हैं, जिससे टैक्स देने से बचा जा सके। इसके साथ जो टैक्स आयकर विभाग में जमा किया जा रहा था, उसमें भी फर्जी बिलों के जरिए हेराफेरी की संभावना है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में महाकाल लोक नया थाना, बागेश्वरधाम में खुलेगी चौकी, भोपाल के कजलीखेड़ा सहित आठ नए थाने मंजूर

वहीं, गोल्डन सिटी के संचालक बिल्डर मनीष जैन पर भी करोड़ों की जमीन खरीद-बिक्री में सभी तरह के टैक्स चोरी करने का मामला सामने आया है। मनीष जैन पर शक है कि उन्होंने नकदी में लेन-देन कर जमीनों की वास्तविक कीमतों पर दस्तावेज तैयान नहीं कराए और करोड़ों की टैक्स चोरी की है। जैन भी मध्यप्रदेश के एक पूर्व मुख्य सचिव के करीबी बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed