फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Illegal liquor worth Rs 4 lakh recovered from a house in Bhopal's Iintkhedi, one accused arrested, hou

Bhopal: भोपाल के ईंटखेड़ी में घर से बरामद हुई 4 लाख की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, मकान मालिक फरार तलाश जारी

Thu, 17 Oct 2024 04:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 17 Oct 2024 04:48 PM IST
सार

भोपाल के ईंटखेड़ी पुलिस ने ग्राम निपानिया जाट स्थित एक मकान पर छापा मारकर करीब 4 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मकान मालिक फरार है।

विज्ञापन
Bhopal: Illegal liquor worth Rs 4 lakh recovered from a house in Bhopal's Iintkhedi, one accused arrested, hou
घर में पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी पुलिस ने ग्राम निपानिया जाट स्थित एक मकान पर छापा मारकर करीब 4 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मकान मालिक फरार है। फरार आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा ने इलाके में अवैध शराब और मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में एसडीओपी र्ईंटखेड़ी मंजू चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम निपानिया जाट निवासी संजू उर्फ संजय जाट अपने घर पर भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है, जिसे वह चोरी-पिछे बेचता है। इस सूचना के बाद एसडीओपी चौहान ने पुलिस टीम के साथ निपानिया स्थित संजू के घर पर दबिश दी, जहां भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब रखी मिली। 
विज्ञापन



आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक मकान पर मिले युवक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अशोक कटारे (35) निवासी ग्राम रायपुर थाना ईंटखेड़ी बताया। शराब को लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उक्त शराब संजू की है, जिसे वह फुटकर में बेच रहा था। उसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर अशोक को गिरफ्तार कर लिया। मकान से कुल 293.41 लीटर अवैध शराब, नगदी 63,590 रुपए, दो मोबाईल फोन, सीसीटीवी कैमरा के साथ ही अन्य जप्ती सामान समेत कुल 4,02,860 रुपए का माल जब्त किया गया। आरोपी अशोक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार संजू उर्फ संजय जाट की तलाश की जा रही है. इनकी रही सराहनीय भूमिका अवैध शराब जब्त करने में एसडीओपी ईंटखेड़ी मंजू चौहान के साथ ही एसआई रिंकू जाटव, एएसआई मुकेश मीना, अरविन्द शर्मा, हेड कांस्टेबल सतीश जाट, आरक्षक जितेन्द्र गिरी, सुशील वर्मा के साथ ही रक्षित केन्द्र के बल का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा जप्त की गई सामग्री की लिस्ट

-  6 पेटी मैकडबल नम्बर 1 की जिनमें 5 पेटी में प्रत्येक पेटी में 12-12 बाटल तथा एक पेटी में 7 बाटल कुल 67 बाटल 
-  दो पेटी कार्टून जिसमें एक पेटी के अन्दर 12 बटल तथा दूसरी पेटी मे 9 बाटल कुल 21 बाटल प्रत्येक बाटल पर ऑफिसर च्वाईस व्हिस्की 
-  01 पेटी कार्टून जिसमे 13 बाटल प्रत्येक पर रायल स्टेज 750 एमएल
-  एक पेटी में वीयर जिसके अन्दर 10 बाटल प्रत्येक पर बोल्ट  650 एमएल
-   एक पेटी जिसमें बोल्ट वीयर की कैन जिसमें 8 कैन प्रत्येक पर बोल्ट 500 एमएल 
-  7 पेटी कार्टून जिसमे 6 पेटियो में 48-48 , एक पेटी में 28 क्वार्टर कुल 316 क्वार्टर प्रत्येक पर ऑफिसर च्वाईस 180 एमएल, 
- 8 पेटी कार्टून जिसमें 7 पेटियों में 48-48 तथा एक पेटी में 10 क्वार्टर कुल 346 क्वार्टर प्रत्येक पर मैक डबल नम्बर बन 180 एमएल 
-  2 पेटी कार्टून जिसमे एक पेटी में 48 क्वार्टर , दूसरी पेटी में 36 क्वार्टर कुल 84 क्वार्टर प्रत्येक पर ब्लैक बकार्डी 180 एमएल 
- दो पेटी कार्टून जिसमे एक पेटी मे 50 क्वार्टर, दूसरी में 9 क्वार्टर कुल 59 क्वार्टर प्रत्येक पर 180 एमएल 
-  तीन पेटी कार्टून जिसमें दो पेटी में 24-24 हाफ बटल,एक पेटी मे 8 हाफ बाटल कुल 56 हफ बाटल प्रत्येक पर आफिसर च्वाईस 375 एमएल
- एक पेटी कार्टून जिसमें 22 क्वार्टर प्रत्येक पर देशी मदिरा मसाला 180 एमएल 
-   चार पेटी कार्टून जिसमे तीन पेटियों में 50-50 क्वार्टर व एक पेटी में 9 क्वार्टर कुल 159 क्वार्टर प्रत्येक पर देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल 
- घर के शराब विक्रय के एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले में नकदी व चिल्लर कुल 63590 रूपये 
-   दो स्मार्टफोन मोबाईल एक ओप्पो कंपनी का दूसरा रेडमी कंपनी की, दो चार्जर, दो सीपी प्लस कंपनी का कैमरा
-  इस प्रकार कुल जप्ती 293.41 लीटर शराब कुल कीमती 289270 रुपये , नगदी 63590 , दो मोबाईल व अन्य जप्ती सामान कीमती करीबन 50000 रूपये कुल मशरुका 402860 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed