फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: IG and Commissioner did not attend the public hearing, National President of Women's Commission got an

Bhopal:जनसुनवाई में नहीं पहुंचे IG, कमिश्नर भड़क उठीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष,कलेक्टर पर भी हुईं नाराज

Thu, 12 Dec 2024 09:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 12 Dec 2024 09:21 PM IST
सार

भोपाल में महिलाओं संबंधित जनसुनवाई में भोपाल संभाग के कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और आईजी नहीं पहुंचे। इस पर महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। कुछ समय बाद कलेक्टर भी जाने लगे तो बोलीं ऐसा पहली बार हो रहा है। 

 

विज्ञापन
Bhopal: IG and Commissioner did not attend the public hearing, National President of Women's Commission got an
महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई को लेकर गुरुवार को राजधानी भोपाल पहुंची। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसुनवाई में भोपाल संभाग के कमिश्नर आईजी और पुलिस कमिश्नर नहीं पहुंचे। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पहुंचे  लेकिन वो भी दूसरे मीटिंग का बोलकर जाने लगे तो अध्यक्ष ने कहा ऐसा पहली बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आपके द्वार कार्यक्रम कर रहा है, इसके अंतर्गत सुनवाई के माध्यम से शिकायत सुनी जा रही हैं। महिलाओं पर किसी प्रकार का अपराध नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन



30 गंभीर मामलों में हुई सुनवाई
जानकारी के अनुसार महिलाओं से संबंधित यह जनसुनवाई पुराने सचिवालय में दोपहर 1 बजे शुरू हुई। इसमें प्रदेश के 30 गंभीर मामलों पर सुनवाई की गई, इसके साथ ही भोपाल और उसके आसपास के जिलों से आने वाली 90 से 100 शिकायतें भी सुनी गई। 
विज्ञापन


किसी भी स्थिति में ना हो महिला के साथ अन्याय 
विजया रहाटकर ने कहा कि किसी भी स्थिति महिला के साथ अन्याय नहीं होने चाहिए। अगर किसी मामले में शिकायत के बाद समझौते की स्थिति बनती है अथवा महिला शिकायत से पीछे हटती है तो भी पुलिस को ऑब्जर्वर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं द्वारा शिकायत के बाद सेटलमेंट होने की बात सामने आती है और शिकायत वापस लेने को लेकर बात कही जाती है।  इसके लिए वह आयोग में और पुलिस को लिखित में भी देती हैं। पुलिस को यह जांच करना चाहिए कि कहीं किसी तरह के दबाव में तो महिला ने शिकायत वापस नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed