फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: HMPV virus can affect a person of any age, Dr. Tikkas said- small children are more at risk

Bhopal: HMPV वायरस किसी भी आयु के व्यक्ति को ले सकता है चपेट में, डॉ. टिक्कस बोले- छोटे बच्चों को ज्यादा खतरा

Tue, 07 Jan 2025 09:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2025 09:28 PM IST
सार

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों में पहुंच चुका है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश टिक्कस ने कहा है कि यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। बच्चों को ज्यादा खतरा है। 

विज्ञापन
Bhopal: HMPV virus can affect a person of any age, Dr. Tikkas said- small children are more at risk
डॉ. राजेश टिक्कस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। यह वायरस भारत में भी पहुंच चुुका है। देश के कई राज्यों में यह बच्चों को चपेट में ले रहा है। मध्य प्रदेश से लगे हुए नागपुर में भी केस मिल चुका है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


इस वायरस को लेकर भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश टिक्कस ने अमर उजाला को पूरी जानकारी दी। डॉ. टिक्कस ने बताया कि यह वायरस कोरोना वायरस की तरह ही फैल रहा है। इसके लक्ष्ण भी लगभग वैसे ही हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह सबसे ज्यादा बच्चों में देखा जा रहा है। हालांकि, यह किसी भी व्यक्ति जिसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम है। उसे यह वायरस लग सकता है। इस वायरस से बचने के लिए विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नया नहीं केवल रूप बदला
डॉ. टिक्कस ने बताया कि यह कोई नया वायरस नहीं है यह पहले से है। इसका रूप बदला है। इसे इतना भयभीत होने  की जरूरत नहीं है। केवल बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। हालांकि, यह वायरस इनफेक्शंस क्रिएट करता है किसी भी उम्र में इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए सावधानी सभी रखनी चाहिए। 

डॉ. राजेश टिक्टस ने बच्चों के लिए बताए यह टिप्स
1- बच्चों को बीमार लोगों से रखें दूर, इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
2-  बच्चों को खान-पान में प्रॉपर न्यूट्रीशियस यनि मिक्स डाइट खिलानी है।
3- बच्चों की नींद का पूरा ख्याल रखें, इसके साथ उनके फिजिकल एक्टीविटी का भी ख्याल रखें। 
4- बच्चों के सामने पॉजिटिव बातें करें उनके सामने एचएमपीवी वायरस की चर्चा ना करें।
5- घर के बड़ों भी बाहर से आने के बाद हाथ-पैर धोकर ही बच्चों टच करें, अगर बीमार हैं तो दूर रहें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed