फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Hamidia's outsourced employees are forced to go on strike for salary, have not received salary for 2 m

Bhopal: हमीदिया के आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन के लिए करनी पड़ रही हड़ताल, 2 माह से नहीं मिला वेतन, कल हड़ताल

Wed, 04 Dec 2024 06:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 04 Dec 2024 06:03 PM IST
सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन के लिए बार-बार हड़ताल करनी पड़ रही है । दो माह पहले दिवाली पर हड़ताल के बाद तीन महीने का वेतन दिया गया था। तब से अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। कल से फिर काम बंद हड़ताल करेंगे। 


 

विज्ञापन
Bhopal: Hamidia's outsourced employees are forced to go on strike for salary, have not received salary for 2 m
हमीदिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में 1000 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी काम करते हैं लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह गांधी मेडिकल कॉलेज के पास पर्याप्त बजट नहीं होना बताया जाता है। समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण हमीदिया अस्पताल के तकरीबन एक हजार से अधिक कर्मचारी गुरुवार से कम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने आमरण पर बैठेंगे। 
विज्ञापन




कर्मचारियों के हड़ताल से बिगड़ेगी व्यवस्था 
आउटसोर्स कर्मचारी की हड़ताल पर जाने से हमीदिया अस्पताल में आने वाले हजारों मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। यहां पर आउटसोर्स कर्मचारी वार्ड बॉय, टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी और कंप्यूटर सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं संभाल रहे हैं। ऐसे में अगर ये हड़ताल पर जाते हैं तो मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। एक कर्मचारी ने बताया कि पहले यह हड़ताल बुधवार को होने वाली थी लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर चल रहे अत्याचार के कारण भोपाल में दूसरा आंदोलन चल रहा है, इस वजह से हमने अपने आंदोलन को एक दिन तक टाल दिया है। अब यह गुरुवार को सुबह से शुरू होगा। गौरतलब है कि  दीपावली के समय आउटसोर्स कर्मचारी ने हड़ताल किया था तब जाकर उन्हें 3 महीने का वेतन दिया गया था।अब दो महीने का समय बीत गया और उन्हें दोबारा वेतन नहीं दिया गया है। इसी कारण वे दोबारा  हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



दिवाली के बाद अब तक नहीं मिला वेतन 
हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी का कहना है कि वैसे भी हमें कम वेतन मिलता है और समय पर नहीं मिलता जिस वजह से घर चलना मुश्किल हो रहा है।कर्मचारियों को कहना है कि इस बार लिखित में आदेश लेंगे कि हर महीने वेतन मिलेगा, तभी पीछे हटेंगे। हमीदिया अस्पताल में वार्ड बॉय, टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी और कंप्यूटर सहित अन्य स्वास्थ्य सेवक एक साथ हड़ताल पर जा रहे हैं। इनका कहना है कि दिवाली के समय तीन महीने का वेतन बड़ी मुश्किल से दिया गया। अब फिर दो माह का वेतन उलझा दिया गया है। जिससे परिवारों में आर्थिक संकट गहरा गया है। इन कर्मचारियों ने गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन सिंह को भी यह समस्या बताई जा चुकी है। जितना वेतन मिल रहा है। उसमें परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। इतना कम पैसा देने के बाद भी समय पर भुगतान न करना कर्मचारियों के साथ नैसर्गिक न्याय नहीं है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि गुरुवार से कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी का 6 महीने से नहीं हुआ भुगतान
हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स का काम करने वाली एलाइजा कंपनी का पिछले 6 महीने से भुगतान नहीं हुआ है। यही वजह है कि कंपनी कर्मचारियों का वेतन नहीं दे पा रही है। एलिसा कंपनी के मैनेजर अंकित सिंह का कहना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के लिए कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। जीएमसी डीन से लगातार चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा है कि जब कॉलेज प्रशासन हमें पैसा देगा, तभी हम कर्मचारियों के खातों में डालेंगे। हम प्रयास कर रहे हैं कि कर्मचारी हड़ताल न करें और मरीजों की परेशानी ना बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed