{"_id":"67091a091021befd6d0e3100","slug":"bhopal-gujarat-nliu-student-dies-after-falling-from-hotel-bhopal-had-come-to-participate-in-sports-competition-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: गुजरात NLIU के छात्र की भोपाल में होटल से गिरकर मौत, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: गुजरात NLIU के छात्र की भोपाल में होटल से गिरकर मौत, खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आया था
Fri, 11 Oct 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:16 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में गुजरात एनएलआईयू के छात्र की होटल से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के गांधी नगर लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र की भोपाल के कस्तूरबा नगर स्थित होटल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। वह यहां पर छात्रों व खिलाड़ियों के दल के साथ रुका हुआ था। रात में उसे खिड़की से उतरकर ग्रिल पर चलते हुए देखा गया। वह इस ग्रिल पर क्यों गया, उसने खुदकुशी की है अथवा वह हादसे का शिकार हो गया है। पुलिस इन सारी बातों की तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन
भोपाल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी गांधी नगर गुजरात के छात्र की होटल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। वह होटल की चौथी मंजिल की खिड़की से सीधे जमीन पर आ गिरा। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर जांच शुरू की। वह किसी हादसे के चलते खिड़की से गिरा है अथवा उसने खुदकुशी की है, इस तथ्य की जांच की जा रही है। भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में केरवा रोड स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए तुषार गुजरात से भोपाल आया था। उसके साथ जूनियर और सीनियर समेत यूनिवर्सिटी के कुल 83 छात्र आए हुए हैं।
विज्ञापन
गोविंदपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल में केरवा इलाके में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गुजरात की लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों का दल आया हुआ है। छात्रों का यह समूह कस्तूरबा नगर स्थित ओसीएस ब्लू होटल में ठहरा हुआ है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात होटल की चौथी मंजिल की खिड़की से एक छात्र गिर गया। साथी व होटल का स्टॉफ छात्र को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्र की पहचान तुषार मालवीय पुत्र किशन मालवीय (20) के रूप में की गई। वह राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी गोविंदपुरा दीपक नायक ने बताया कि छात्र तुषार माली होटल की चौथी मंजिल पर स्थित खिड़की उसे उतरकर ग्रिल पर चल रहा था। इसी दौरान वह गिरा है। उसने वहां से कूदकर खुदकुशी की है अथवा वह किसी हादसे का शिकार हुआ है। इस बात का खुलासा मौके पर मौजूद लोगों के बयान होने के बाद ही हो पाएगा। परिजनों को सूचना भी दे दी गई है। परिजनों के भोपाल पहुंचने के बाद पुलिस उन्हें शव सौंप देगी।
डक्ट के स्थान पर कटी हुई थी जाली, वहीं से गिरा नीचे
पुलिस के अनुसार, होटल में डक्ट के स्थान पर करीब दो फीट की जाली कटी हुई है। लेकिन इसकी जानकारी छात्र को नहीं थी, जिसके चलते वह सीधे नीचे जा गिरा। पुलिस का कहना है कि तुषार ही अकेला क्यों खिड़की से बाहर की तरफ गया था, इसको लेकर जांच की जा रही है। साथ में पार्टी करने वाले सभी छात्रों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस घटना के समय कमरे में मौजूद छात्रों से भी कर रही है।
किसानी और दुकान करते हैं परिजन
मृतक के पिता किशन माली खेती किसानी के साथ ही पाली राजस्थान में खेती किसानी करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा बहनें भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भोपाल पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर राजस्थान के लिए रवाना हो गए। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
