फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Ground water level is falling every year in Bhopal, figures of last 5 years are worrisome, digging of

Bhopal: भोपाल में हर साल भूजल स्तर में आ रही गिरावट,पिछले 5 वर्ष के आकडे़ चिंता जनक,30 जून तक नलकूप खोदने रोक

Fri, 18 Apr 2025 07:34 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 18 Apr 2025 07:34 AM IST
सार

Ground water leve : भोपाल में भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। पिछले पांच साल के आकड़े को देखें तो राजधानी भोपाल में भूजल स्तर साल दर साल गिरता जा रहा है और संभवत: इस साल भी स्तर और नीचे जा सकता है। जो कि चिंताजनक स्थिती है।

विज्ञापन
Bhopal: Ground water level is falling every year in Bhopal, figures of last 5 years are worrisome, digging of
बोरिंग पंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में बारिश की असमानता और रिचार्जिंग नहीं होने से भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। पिछले पांच साल के आकड़े को देखें तो राजधानी भोपाल में भूजल स्तर साल दर साल गिरता जा रहा है और संभवत: इस साल भी स्तर और नीचे जा सकता है। जो कि चिंताजनक स्थिती बन रही है। 2024 केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल जिला 'अर्ध-महत्वपूर्ण क्षेत्र' (सेमी क्रिटिकल एरिया) में है, जहां केवल 20.71% भूजल स्तर बचा है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल ने जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में 30 जून तक गैर-सरकारी और निजी नलकूप खोदने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन



बोरिंग करने वाली मशीनें होंगी जप्त
भोपाल कलेक्टर ने कहा है कि भूजल स्तर में लगातार हो रही गिरावट को रोकने के लिए 30 जून तक गैर-सरकारी और निजी नलकूप खोदने पर रोक लगा दी है। आदेश में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की पूर्व अनुमति  के बिना जिले में किसी भी नलकूप या बोरिंग मशीन के आने पर रोक लगाई गई है। खुदाई या बोरिंग करने का प्रयास करने वाली अनधिकृत मशीनों को जब्त कर लिया जाएगा और उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के बीस जिलों का पारा 40 डिग्री पार, आज 44 डिग्री पार जा सकता है प्रदेश का तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले पांच वर्षों की स्थिती
वर्ष       स्तर मीटर में

2020     8.83
2021    8.40
2022    5.85
2023    6.49
2024    6.99

इस वर्ष भी गिरेगा जल स्तर
मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग के सहायक भू-जल विज्ञानी संजीव जोधपुरकर ने बताया कि जिले का भूजल स्तर साल दर साल गिरता जा रहा है और संभवत: इस साल भी स्तर और नीचे जा सकता है।  उन्होने बताया कि इस वर्ष के लिए जल स्तर की वास्तविक स्थिति का निर्धारण डेटा संग्रह के बाद किया जा सकता है, जो 20 मई से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें-इंदौर में 27 अप्रैल को होगा एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025, नई टेक्नोलॉजी पॉलिसी की गाइडलाइन्स होंगी जारी

उल्लंघन करने वालों को हो सकती है जेल
भोपाल का भूजल स्तर 'अर्ध-महत्वपूर्ण' क्षेत्र (सेमी क्रिटिकल एरिया) में है उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियम बनाए गए हैं। उन्हें 2 हज़ार रुपये तक का जुर्माना या दो साल की जेल हो सकती है। सरकारी प्रायोजित ट्यूबवेल परियोजनाओं और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किए गए कार्यों को छूट दी गई है। दूसरी ओर, अधिनियम की धारा 4 सार्वजनिक जल आपूर्ति के लिए नए खोदे गए निजी कुओं को जब्त करने की अनुमति देती है। नए नियम तुरंत प्रभावी हैं, जो जिले की जल आपूर्ति के संरक्षण में एक महत्वपूर्ण कदम है। 2024 के लिए केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल जिला 'अर्ध-महत्वपूर्ण क्षेत्र' में है, जहां केवल 20.71% भूजल स्तर बचा है।  चिंताजनक रूप से कम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed