फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Gas Case: Dow Chemical fielded an army of 10 lawyers, now hearing will be held next year

Bhopal Gas Kand: डाउ केमिकल ने उतारी 10 वकीलों की फौज, अब सुनवाई होगी अगले साल

Sat, 25 Nov 2023 10:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:30 PM IST
सार

देश की बड़ी त्रासदी में से एक भोपाल गैस कांड में पीड़ितों को न्याय का इंतजार है। अब मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन
Bhopal Gas Case: Dow Chemical fielded an army of 10 lawyers, now hearing will be held next year
भोपाल गैस त्रासदी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भोपाल गैस कांड मामले में शनिवार को भोपाल जिला न्यायालय में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश विधान माहेश्वरी ने डाउ केमिकल्स मामले की सुनवाई की। अब इसमें मामले में अगली सुनवाई 6 जनवरी 2024 में की जाएगी। इसमें डाउ केमिकल्स कंपनी की तरफ से 10 वकीलों की एक फौज कंपनी का पक्ष रखने के लिए पहुंची। 
विज्ञापन


बता दें, 1984 में 2 और 3 दरमियानी रात को  डाउ केमिकल्स कंपनी की भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फेक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ था। इससे हजारों जानें गईं थीं। ये विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। 
विज्ञापन


ये रखे गए गए तर्क 
कंपनी के वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि इस न्यायालय का क्षेत्राधिकार न होने पर आगामी स्तर पर तर्क करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका क्लाइंट एक मल्टी नेशनल अमरीकी कंपनी है। ऐसे में भारत की अदालत उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई जूरिडिक्शन नहीं रखती है। इस पर भोपाल ग्रुप फोर इन्फॉर्मेशन एवं एक्शन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अवी सिंह ने आपत्ति जताई। सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 2012 में क्षेत्राधिकार के मुद्दे पर फैसला किया था। इस प्रकार डाउ केमिकल को मामले में आरोपी बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


39 साल में तामील हुआ समन
कंपनी को 39 सालों में कुल सात बार समन भेजा गया है। इसमें सातवां समन तामील हुआ। इसके बाद 39 साल पहली बार कंपनी की ओर से कोई प्रतिनिधि कोर्ट में पक्ष रखने उपस्थित हुआ। ये मामला अमरीकी संसद में भी उठ चुका है। इतना ही नहीं इस कंपनी को भारत से भगोड़ा घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed