फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Former Union Minister asked 13 questions in Bhopal raid case, why the officers are not under investiga

Bhopal: भोपाल में छापेमारी मामले ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछे 13 सवाल, अफसर जांच दायरे में क्यों नहीं

Wed, 25 Dec 2024 05:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 25 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

भोपाल में मिले 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने 13 अनसुलझे सवाल पूछे हैं। सभी अधिकारियों के सीडीआर एवं उनके घरों के आस-पास के कैमरा रिकॉर्डिंग को सरकार जनता के सामने लेकर आए।

विज्ञापन
Bhopal: Former Union Minister asked 13 questions in Bhopal raid case, why the officers are not under investiga
पूूूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के मेंडोरी जंगल में मिले 54 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने 13 अनसुलझे सवाल पूछे हैं। अरुण यादव ने कहा है कि इनोवा कार में मिले गोल्ड और कैश के मामले में पिछले 18 वर्षों में सीएस, परिवहन विभाग के एसीएस, पीएस, टीसी को जांच में शामिल क्यों नहीं किया गया है? इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों के देश-विदेश में अर्जित अकूत संपत्तियों की जांच कराई जानी चाहिए। इन सभी अधिकारियों के सीडीआर एवं उनके घरों के आस-पास के कैमरा रिकॉर्डिंग को सरकार जनता के सामने लेकर आए।
विज्ञापन



अभी तक कुछ सवालों के नहीं मिले जवाब
लोकायुक्त की रेड में शिवराज सिंह के नए मकान के कागज कैसे मिले, आखिरकार यह शिवराज कौन है? सीएस अनुराग जैन एवं डीजीपी कैलाश मकवाना ईमानदार हैं तो भ्रष्टाचार पर कार्यवाही कर अपनी ईमानदारी का सबूत दें।इसके अलावा लोकायुक्त पुलिस ने भी सौरभ शर्मा के घर पर छापा मारा है। इसको लेकर यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां रेड को लगभग एक हफ्ता हो गया है, अभी तक कुछ सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। एक्स पर यादव ने इन 13 सवालों का जवाब चाहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता यादव के 13 सवाल
1- 54 किलो सोना जो मिला वो 6 दिसंबर 2024 के पेपर में लिपटा मिला था, मतलब इतना सोना क्या हर महीने इधर से उधर होता था ?
2- लोकायुक्त की कार्यवाही कैसे लीक हुई ?
3- आईटी, लोकायुक्त एवं पुलिस सबके बयानों में भिन्नता क्यों है?
4- किसके प्लाट पर गाड़ी पकड़ाई, उस प्लाट मालिक को किसका संरक्षण था?
5- रेड में शिवराज सिंह के नए मकान के कागज कैसे मिले, आखिरकार यह "शिवराज" कौन है?
6- सौरभ शर्मा की जिस कार से रात को 2 बजे प्रशासनिक माफियाओं के भूखंडों से 54 किलो सोना, 10 करोड़ नगद और किसी महिला के सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियों मिली है, जबकि लोकायुक्त का छापा अलसुबह डल चुका था तो रात को 2 बजे तक यह कार दिन के उजालों में कहां से निकली जबकि सड़कों पर इस कार के घूमते हुए सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक हो चुके है, इस लिहाज से कार्यवाही के ही दौरान कार किस जगह से निकली तो जांच एजेंसियां कहां थी?
विज्ञापन
विज्ञापन

7- जिस थाने में कार की गुमशुदगी की एफआईआर लिखाने एक महिला पहुंची थी, उसकी रिपोर्ट लिखने के लिए पुलिस महकमे के किस अधिकारी ने थाने पर दवाब बनाया था?
8- पुलिस 6 घण्टे तक किसका इन्तिज़ार करती रही, क्या पुलिस ने रेड के लिए मना कर दिया था?
9- रातीबड़ के स्थानीय लोगों के हिसाब से 3 गाड़ियां थी, अब तक 2 गाड़ियां कहां है?
10- 18 वर्षों में सीएस परिवहन विभाग के एसीएस, पीएस, टीसी को जांच में शामिल क्यों नहीं किया गया है? इन सभी वरिष्ठ अधिकारियों के देश-विदेश में अर्जित अकूत संपत्तियों की जांच कराई जाए एवं इन सभी के नियुक्तियां कराने में किस किसकी, क्या-क्या ईमानदार (?) मंशाएं थी उसका भी खुलासा हो।
11- इन सभी अधिकारियों के सीडीआर एवं उनके घरों के आसपास के कैमरा रिकॉर्डिंग को सरकार जनता के समाने लेकर आये।
12- सीएस अनुराग जैन एवं डीजीपी कैलाश मकवाना ईमानदार है तो भ्रष्टाचार पर कार्यवाही कर अपनी ईमानदारी का सबूत दें।
13- पूर्व एवं वर्तमान परिवहन विभाग के मंत्रियों के स्टाफ की सीडीआर को सरकार उजागर करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed