{"_id":"67bde004ad6b305579060581","slug":"bhopal-film-actor-pankaj-tripathi-held-a-master-class-at-mcu-told-the-students-about-his-film-struggle-journ-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: एमसीयू में लगी फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मास्टर क्लास, छात्रों को बताया अपनी फिल्मी संघर्ष का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: एमसीयू में लगी फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मास्टर क्लास, छात्रों को बताया अपनी फिल्मी संघर्ष का सफर
Tue, 25 Feb 2025 08:51 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:51 PM IST
सार
master class: एमसीयू में मंगलवार को फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मास्टर क्लास लगी। खचाखच भरे सभागार में उन्होंने अपने फिल्मी संघर्ष और सफर के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान वे एक बार भावुक भी हुए। "द एक्सपर्ट शॉट्स" विषय पर मास्टर क्लास का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मास्टर क्लास लगी। माखनपुरम बिशनखेडी परिसर के खचाखच भरे गणेश शंकर विद्यार्थी सभागार में उन्होंने अपने फिल्मी संघर्ष और सफर के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान वे एक बार भावुक भी हुए। "द एक्सपर्ट शॉट्स" विषय पर आयोजित मास्टर क्लास में विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला विशेष रुप से उपस्थित थे। संचालन निदेशक प्रोडक्शन डॉ. आशीष जोशी द्वारा किया गया। पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होने कहा कि एक संवेदनशील पत्रकार समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। टॉक शो के दौरान पंकज त्रिपाठी भावुक भी नजर आए।
विद्यार्थियों को किया मोटिवेट
एमसीयू एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मास्टर क्लास "द एक्सपर्ट शो" में प्रसिद्ध वॉयस ओवर आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ने पंकज त्रिपाठी से कई रोचक सवाल किए। दोनों दिग्गजों ने अपने अनुभव साझा किए साथ ही विद्यार्थियों को मोटिवेट भी किया। पंकज त्रिपाठी ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों से कहा कि जब वे इस क्षेत्र में कदम रखें तो टैलेंटेड लोगों पर जरूर लिखें और उनकी कहानियों को सामने लाएं। उन्होंने कहा कि टैलेंट को पहचानें और उसे उजागर करें।
एक्टिंग बन सकती है एक आध्यात्मिक अनुभव
त्रिपाठी ने कहा कि मेरी यात्रा आपको प्रेरित कर सकती है, लेकिन मेरी गाड़ियां नहीं। इसके साथ ही उन्होंने अभिनय के आध्यात्मिक पहलू को समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि अगर कोई अपने माध्यम को सही से समझे तो एक्टिंग भी एक आध्यात्मिक अनुभव बन सकती है । त्रिपाठी ने योग और किताबों की महत्ता पर जोर दिया और योग के महत्व पर भी चर्चा की और कहा कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को किताबें पढ़ने को कहा। मध्यप्रदेश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि यहां के लोग बेहद अच्छे हैं और यहां का माहौल भी बहुत सकारात्मक है। मास्टर क्लास में त्रिपाठी से विद्यार्थियों ने कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने बखूबी जवाब दिया। मास्टर क्लास में विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।