{"_id":"6862b5ebbf6e0cfdbb057493","slug":"bhopal-electric-power-transformers-causing-hindrance-in-traffic-will-be-removed-city-divided-into-six-zones-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: ट्रैफिक में बाधा बन रहे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर हटेंगे,ई-रिक्शा संचालन के लिए शहर को 6 जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: ट्रैफिक में बाधा बन रहे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर हटेंगे,ई-रिक्शा संचालन के लिए शहर को 6 जोन में बांटा
Mon, 30 Jun 2025 09:38 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:38 PM IST
सार
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में शहर भर में ट्रैफिक में बाधा बन रहे बिजली विभाग के पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाने आवश्यक हैं। इनकी वजह से कई बार एक्सीडेंट हो जाते हैं। ई रिक्शा संचालन के लिए शहर को छह जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए भोपाल सांसद आलोक शर्मा लगातार बैठकें ले रहे हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, एडीएम अंकुर मेश्राम, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, नगर निगम व एमपीईबी के अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में शहर भर में ट्रैफिक में बाधा बन रहे बिजली विभाग के पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाने आवश्यक हैं। इनकी वजह से कई बार एक्सीडेंट हो जाते हैं। इन्हें हटाने की नीति बनाना चाहिए। इस पर कलेक्टर भोपाल ने सहमति देते हुए रक कमेटी बनाने निर्देशित किया है। कमेटी रोड की हद में आ रहे खंबे, डीपी आदि हटाएंगे। इसी तरह ई रिक्शा संचालन के लिए शहर को छह जोन में बांटा गया है।
ई रिक्शा कॉलोनी के अंतिम छोर तक चलेंगे
यातायात पुलिस अधिकारियों ने इसका प्रजेंटेशन दिया। ई रिक्शा नियमावली लागू होने के बाद ई रिक्शा कॉलोनी के अंतिम छोर तक चलेंगे। मुख्य मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे। सांसद शर्मा ने कहा कि गरीब को व्यवसाय के अवसर मिलें और ग्रीनरी को बढ़ावा मिले इसके लिए क्या बेहतर हो सकता है ऐसी नियमावली बनाएं। सांसद शर्मा ने शहर के ट्रैफिक में बाधा बन रही रोटरियों को हटाने और लेफ्ट टर्न की सुविधा के लिए इंजीनियरिंग प्लान बनेगा। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारी आठ दिन में अपने अपने क्षेत्र में इसका प्राकल्लन तैयार करके देंगे। कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने इसकी सहमति दी है।
यह भी पढ़ें-MP बोर्ड के कल जमा होंगे परीक्षा फॉर्म, 13 साल से कम उम्र के विद्यार्थी नहीं ले पाएंगे 9वीं में प्रवेश
विज्ञापन
कंडम वाहन हटाने की पॉलिसी बनाने आरटीओ को निर्देशित
सांसद शर्मा के सुझाव पर कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने शहर से कंडम वाहनों को उठाया जा रहा है। कलेक्टर ने आरटीओ को कहा है कि ऐसी नीति बनाएं जिससे वाहनों की आयु निर्धारित हो और एक निश्चित समय के बाद ऐसे वाहनों को रोड पर ना चलाया जाए, जिससे प्रदूषण फैलता हो। इसी प्रकार कई वर्षों से रोड पर जाम किए हुए कंडम वाहनों को भी हटाने और उन्हें नष्ट करने की नीति बनाकर उन्हें नष्ट किया जाए।
यह भी पढ़ें-आदिवासी मंत्री पर 1000 करोड़ की कमीशनखोरी का आरोप, जल जीवन मिशन में अनियमितताओं की जांच शुरू
एमपी नगर बनेगा नो व्हीकल जोन
सांसद शर्मा ने कलेक्टर और कमिश्नर भोपाल के साथ बैठक में एमपी नगर को नो व्हीकल जोन बनाने की दिशा में चर्चा की। इस दौरान एमपी नगर व्यापारी संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे। यहां से अतिक्रमण भी हटेगा और पार्किंग व्यवस्था भी सुधरेगी। एमपी नगर के बाद शहर के अन्य बाजारों में भी इसी तरह की व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे लोगों को बाजार आने जाने में और खरीदारी करने में कोई असुविधा न हो।