फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Kicking and punching took place at the ice cream parlor which was open till late night, chairs were th

Bhopal: देर रात तक खुले आईक्रीम पार्लर पर चले लात-घूंसे, एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 28 May 2025 12:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 28 May 2025 12:01 PM IST
सार

भोपाल के लिंक रोड क्रमांक एक पर स्थित आईसक्रीम पार्लर में बीती रात जमकर गदर हुआ। किसी बात को लेकर पार्लर के कर्मचारियों व ग्राहक बनकर आए युवकों के बीच विवाद हुआ तो उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले तथा एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गई।

विज्ञापन
Bhopal: Kicking and punching took place at the ice cream parlor which was open till late night, chairs were th
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के लिंक रोड क्रमांक एक पर स्थित आईसक्रीम पार्लर में बीती रात जमकर गदर हुआ। किसी बात को लेकर पार्लर के कर्मचारियों व ग्राहक बनकर आए युवकों के बीच विवाद हुआ तो उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले तथा एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गई। रात के समय होने वाले इस उपद्रव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच की। दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में शिकायत नहीं की गई है। इधर देर रात तक दुकान खोलने व शांति भंग करने का प्रकरण मानते पुलिस ने पार्लर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


डंडों से भी किया हमला 
मिली जानकारी के अनुसार शाही दरबार आईसक्रीम पार्लर लिंक रोड पर स्थित है। यहां पर बीती रात करीब साढ़ेे बारह बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी और डंडों से भी हमला किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-धानमंत्री की मौजूदगी में होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन, बहनों ने संभाली तैयारियों की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल
इस पूरे घटनाक्रम को वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। बीच सड़क पर हंगामे की खबर लगते ही गश्त पर तैनात एसीपी टीटी नगर चंद्रशेखर पांडे और मिसरोद टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया भी पहुंच गए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया था। हालांकि शाही दरबार आईसक्रीम पार्लर खुला हुआ था। इसलिए पुलिस ने मौके पर मौजूद पार्लर संचालक और उसके कर्मचारियों को पकडक़र थाना पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबांधत्मक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed