फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Driver-conductors angry over non-deposit of PF amount, hold wheels of 150 city buses

Bhopal: पीएफ की राशि जमा नहीं होने से नाराज हुए ड्राइवर-कंडक्टर, थामे डेढ़ सौ सिटी बसों के पहिए

Sat, 15 Jun 2024 03:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 03:37 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को पीएफ की राशि जमा नहीं होने पर ड्राइवर, कंडक्टरों ने सिटी बसों का संचालन नहीं किया। इससे लोग परेशान होते रहे। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Driver-conductors angry over non-deposit of PF amount, hold wheels of 150 city buses
भोपाल में छह रूटों की बसों के पहिए थम गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को करीब 149 बसों का संचालन नहीं किया गया। दरअसल पीएफ की राशि जमा नहीं होने पर ड्राइवर और कंडक्टरों ने नाराजगी व्यक्ति की है। राजधानी में बसें नहीं चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। कई रूटों पर उन्हें बसों का आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इधर, पीएफ की राशि को लेकर ही भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीसीएल) बस कंपनी मां एसोसिएट को नोटिस देने की बात कही है।
विज्ञापन


कंपनी ने 14 महीने से नहीं जमा कराई पीएफ की राशि
नाराज ड्राइवर और कंडक्टर्स ने बाग मुगालिया स्थित सिटी बस डिपो में प्रदर्शन भी किया। उनका कहना है कि संबंधित बस कंपनी ने करीब 14 महीने की पीएफ राशि जमा नहीं कराई है। यह अमानत में खयानत का मामला है। इसलिए तुरंत राशि दी जाए। इसके बाद ही बसें चलाएंगे।
विज्ञापन


भोपाल में होता है 368 सिटी बसों का संचालन
गौरतलब है कि भोपाल में कुल 368 सिटी बसें दौड़ती हैं। इनमें से आधी बसें नहीं चलने से कई रूट पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। वे बसों का इंतजार करते रहे। आधे घंटे के अंतराल में बस मिल सकी। उधर, डिपो में ड्राइवर और कंडक्टर्स ने प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बीसीएलएल नोटिस देकर जवाब मांगेगी
इस मामले में बीसीएलएल मां एसोसिएट बस कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगेगी। अफसरों का कहना है कि ड्राइवर और कंडक्टर्स की पीएफ राशि जमा कराना अनिवार्य है। राशि जमा नहीं कराना गलत है। इसलिए बस कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।

राजधानी की 24 रूटों पर सफर करते हैं एक लाख यात्री
राजधानी भोपाल में सिटी बसों  के 25 रूट पर कुल 368 बसों में हर दिन करीब एक लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें 40 फीसदी तक करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल हैं। नौकरीपेशा के अलावा स्टूडेंट्स भी बसों से आना-जाना करते हैं। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 और अधिकतम 42 रुपये लगते हैं। सभी बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और कैमरे लगे हैं। ये बसें शहर के सभी एरिया को कवर करती हैं। बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत अधिकांश शहरी इलाकों में चलती है।


6 रूट रहे प्रभावित 400 चालक कर रहे हड़ताल
बीसीसीएल के संजय सोनी ने बताया कि मां एसोसिएट बस ऑपरेटर के चालक एवं परिचालक द्वारा बागसेवनिया डिपो में स्ट्राइक कर दी गई है। उनका कहना है कि ऑपरेटर द्वारा प्रोविडेंट फंड एवं ईएसआईसी राशि नहीं जमा की जा रही है। इस कारण आज हड़ताल की गई है। BCLL द्वारा संचालन करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हड़ताल की वजह से 6 रूट प्रभावित रहे। TR1, SR8, 208, 115, 116, 113 रूट शामिल हैं। हड़ताल कर रहे चालक परिचालक की कुल संख्या लगभग 400 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed