फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Day temperature crossed 33 degrees and dropped to 10.6 degrees at night, pollution rising in Bhopal, A

Bhopal: दिन का तापमान 33 डिग्री पार रात में 10.6 डिग्री तक गिरा, भोपाल में बढ़ रहा प्रदूषण, AQI  361 तक पहुंचा

Mon, 11 Nov 2024 09:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 11 Nov 2024 09:17 PM IST
सार

मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा। ग्वालियर में दिन का तापमान 33 डिग्री से ज्यादा रहा वहीं पचमढ़ी का तापमान 10.6 डिग्री तक लुढ़क गया। भोपाल में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, AQI 361 तक पहुंचा गया है। अधिकारियों का कहना है पराली जालाने से AQI बढ़ा।

विज्ञापन
Bhopal: Day temperature crossed 33 degrees and dropped to 10.6 degrees at night, pollution rising in Bhopal, A
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है जहां एक तरफ रातें सर्द हो रही है  पचमढ़ी का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया वहीं वही ग्वालियर और खजुराहो में दिन का तापमान तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कड़ाके की ठंड के लिए अभी कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। इधर राजधानी भोपाल में जहां तापमान में गिरावट आ रही है वहीं प्रदूषण भी तेजी से फैल रहा है सोमवार को भोपाल का AQI 361 तक पहुंच गया। जो की चिंता का विषय बना हुआ है। इधर मौसम विभाग के कहना है अगले सप्ताह रात में सर्दी बढ़ सकती है। जबकि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन



पचमढ़ी का एक दिन में दो डिग्री तापमान गिरा 
प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी नवंबर में सबसे ठंडा बना हुआ है। खास बातें है कि यहां तापमान में काफी उतार-चढ़ाव चल रहा है एक ही दिन में दो डिग्री तापमान गिर गया जहां शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को 12.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था वहीं रविवार-सोमवार की रात को 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यहां दिन हो या रात, टेम्परेचरमें गिरावट देखने को मिल रही है। दिन के तापमान की बात करें तो सोमवार को पचमढ़ी में यह 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है।
विज्ञापन



अधिकारी बोले किसानों द्वारा पराली जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि भोपाल क्षेत्र के आस-पास खेती की भूमि ज्यादा है। किसानो द्वारा पराली जलाए जाने की वजह से एक्यूआई बढ़ा हुआ किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। भोपाल में प्रदूषण का स्तर बढ़ने का दूसरा कारण गाड़ियों के धूंआ, कई अन्य तरह के धुएं है। जिसे नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम चलाया जा रहा। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में ठंड शुरू होती है और मौशम शुष्क रहती है प्रदूषण ऊपर की ओर नहीं बढ़ता है। बृजेश मिश्रा ने बताया कि जैसे-जैसे ओस बढ़ेगी या हल्की बारिश हो जाएगी प्रदूषण कम हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



भोपाल का एक्यूआई स्तर
राजधानी में सोमवार को मंडीदीप क्षेत्र का एक्यूआई 361 तक पहुंच गया। वहीं  टीटी नगर में एक्यूआई 307, अरेरा कॉलोनी में 311 और पुराने शहर 305 दर्ज किया गया है।  यह स्थिति पुअर श्रेणी में आती है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।बता दें कि पराली जलाने की वजह से  एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है।



प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर         अधिकतम तापमान      न्यूनतम तापमान

भोपाल        31.7                           14.8
पचमढ़ी       10.6                           26.4
उज्जैन         16.6                           32.2
ग्वालियर       17.4                          33.1
खजुराहो       17.2                          33.0
जबलपुर       15.3                           30.8
इंदौर            17.1                           30.8

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed