फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: The miscreant looted the mobile of the auto driver, but chased him and caught him with the help

Bhopal Crime: बदमाश ने सरेराह ऑटो चालक का मोबाइल लूटा, पीछा कर लोगों की मदद से दबोच लिया

Sat, 11 Mar 2023 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 10:21 PM IST
सार

लूट की घटना के बाद फरियादी ने शोर मचाते हुए आरोपी के पीछे दौड़ लगा दी। वह आगे जा रहे लोगों से कहता जा रहा था कि यह आरोपी मेरा मोबाइल लूटकर भाग रहा है। यह सुनकर कुछ लोगों ने लुटेरे को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: The miscreant looted the mobile of the auto driver, but chased him and caught him with the help
Mobile phones - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बीती रात एक बदमाश ने सरेराह मारपीट कर ऑटो चालक का मोबाइल लूट लिया। हालांकि, चालक ने साहस का परिचय दिया और लोगों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोनू साहू पुत्र संतोष साहू 22 सवारी ऑटो चलाता है। शुक्रवार रात आठ बजे वह छोला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां एक युवक आया और उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए उसका मोबाइल लूटकर फूटा मकबरा की तरफ भाग गया। लूट की घटना के बाद फरियादी ने शोर मचाते हुए आरोपी के पीछे दौड़ लगा दी। वह आगे जा रहे लोगों से कहता जा रहा था कि यह आरोपी मेरा मोबाइल लूटकर भाग रहा है। यह सुनकर कुछ लोगों ने लुटेरे को पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ फरियादी लुटेरे को लेकर हनुमानगंज थाने पहुंचा और लूट का मामला दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शिनाख्त बागमुगलिया निवासी शिवम उर्फ शुभम पुत्र बबलू (20) के रूप में हुई। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से ऑटो चालक से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed