फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: The method of killing ASI Marawi is like Naxalites, Intelligence is gathering information

Bhopal Crime: एएसआई मरावी के हत्याकांड का तरीका नक्सलियों जैसा, इंटेलीजेंस जुटा रही जानकारी

Thu, 05 Dec 2024 10:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:00 PM IST
सार

मंडला में पदस्थ एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की हत्या की। मेघा ने एएसआई के खिलाफ धमकी की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस जांच में नक्सली कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: The method of killing ASI Marawi is like Naxalites, Intelligence is gathering information
crime - फोटो : iStock

विस्तार

मंगलवार को पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की हत्या करने वाले मंडला में पदस्थ एएसआई योगेश मरावी कुछ दिन पहले ही साली को हत्या की धमकी दे चुका था। मरावी की सहायक संचालक साली मेघा उइके ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बालाघाट और मंडला एसपी को एएसआई जीजा के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की शिकायम ई-मेल के जरिए भेजी थी। हालांकि इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की जांच में मेघा उइके के मोबाइल में बालाघाट एसपी को भेजी शिकायक की कॉपी मिली है।  
विज्ञापन


बालाघाट आईजी संजय कुमार सिंह ने किसी प्रकाश की शिकायत मेल पर मिलने से इंकार किया है। ज्ञात हो कि मंडला में पदस्थ एएसआई योगेश मरावी ने अपनी पत्नी विनीता मरावी और साली मेघा उइके की मंगलवार सुबह भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित किराए के मकान में हत्या कर दी है। मेघा खादी एवं ग्रामीण उद्योग विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ थी। इधर मध्यप्रदेश इंटेलीजेंस ने भोपाल पुलिस ने एएसआई द्वारा पत्नी और साली की हत्या करने संबंधी मामले की पूरी डिटेल मांगी है। मंडला एसपी से भी उसकी नौकरी पर आने के बाद से पूरी गतिविधियां की जानकारी देने को कहा है। 
विज्ञापन


एमपी इंटेलीजेंस को आशंका है कि जिस तरह से एएसआई योगेश मरावी साली के घर में काम करने वाली नौकरानी के पीछे छिपते हुए साली के घर में प्रवेश किया और पत्नी द्वारा दावाजा खोलते ही उस पर चाकूओं से दर्जन भर से अधिक वार किए और बीच-बचाव करने आई साली मेघा उइके का शरीर भी चाकू से छलनी कर दिया। इससे आशंका होने लगी है कि कहीं वह नक्सलियों से तो प्रेरित नहीं था, क्योंकि इतनी क्रूरता से नक्सली ही हत्या करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरावी नक्सली प्रभावित क्षेत्र में रह चुका है पदस्थ
पुलिस सूत्रों की मानें तो मंडला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एएसआई मरावी पदस्थ रहा है। इंटेलीजेंस अब उसकी पूरी कुंडली खंगलाने में लगी है। आशंका जताई जा रही कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा इस तरह के हत्याकांड को अंजाम देना कहीं उसकी नक्सलियों से नजदीकी तो नहीं है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी तक एएसआई योगेश मरावी की नक्सलियों से किसी भी तरह के संपर्क की बात सिरे से नकार रहे हैं, लेकिन जांच में यह बिंदु भी शामिल किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed