फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Servant absconded with two lakh rupees in Bhopal

Bhopal Crime: साले की सिफारिश पर जिसे घर में साफ-सफाई करने के लिए रखा, वह दो लाख रुपये लेकर फरार

Sun, 05 Mar 2023 08:14 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 08:14 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में दो लाख रुपये लेकर भागने का मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यापारी ने अपने साले की सिफारिश पर एक व्यक्ति को साफ-सफाई करने के लिए अपने ही घर में नौकरी पर रखा। मौका पाते ही वह घर में से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bhopal Crime Servant absconded with two lakh rupees in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक चूड़ी व्यापारी के घर में से नौकर ही दो लाख रुपये लेकर फरार हो गया। नौकर दो महीने पहले ही नौकरी करने आया था और व्यापारी के साले ने अपनी सिफारिश पर उसे नौकरी पर रखवाया था। चोरी के वक्त आरोपी अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए हुए थे। चोरी करने के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर गायब हो गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक, 33 साल के मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद इरफान कोहेफिजा में बीडीए कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सीहोर में चूड़ी और कास्मेटिक की दुकान है। पिछले दिनों एक व्यापारी को पैसा देने के लिए वे बैंक से दो लाख रुपये लेकर आए और आलमारी के लॉकर में रखे दिए। गत 21 फरवरी को उनकी पत्नी मायके गई थी, जबकि वह सीहोर दुकान पर चले गए थे। 21 फरवरी को घर पर सिर्फ उनका नौकर सैय्यद मेंहदी हसन मिर्जी था। वह मुंबई का रहने वाला है, फरियादी ने अपने साले के कहने पर सैय्यद मेंहदी हसन को घर में साफ-सफाई करने के लिए नौकरी पर करीब दो महीने पहले ही रखा था।
विज्ञापन


मुंबई भागने की आशंका...
घटना के दिन फरियादी जब सीहोर स्थित दुकान से वापस घर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा था। चूंकि उनके पास एक चाभी थी तो वे ताला खोलकर अंदर आ गए। उन्होंने देखा कि आलमारी खुली है और उसका पूरा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी देखी तो उसके लॉकर में रखे दो लाख रुपये गायब थे। इसके बाद उन्होंने नौकर को फोन लगाया तो फोन बंद आ रहा है। इसके बाद से लगातार उसे फोन लगा रहे हैं, लेकिन उसका फोन हमेशा बंद बता रहा है। गत दिनों उन्होंने कोहेफिजा थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मुंबई भाग गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed