{"_id":"672a38003a4bd1a6890be047","slug":"bhopal-crime-news-tantrik-arrested-in-case-of-suicide-of-event-manager-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: इवेंट मैनेजर की खुदकुशी के मामले में तांत्रिक गिरफ्तार, फांसी लगाकर की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: इवेंट मैनेजर की खुदकुशी के मामले में तांत्रिक गिरफ्तार, फांसी लगाकर की थी खुदकुशी
Tue, 05 Nov 2024 08:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:51 PM IST
सार
इवेंट मैनेजर की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने तांत्रिक आशुतोष के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। समर ने सुसाइड से पहले इसे एक मैसेज भी किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमला नगर इलाके में इवेंट मैनेजर की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था, लेकिन मोबाइल की चैट से पता चला कि तांत्रिक उसे प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वैशाली नगर में रहने वाला समर प्रताप सिंह (20) इवेंट मैनेजर का काम करता था। पिछले महीने 10 अक्टूबर को उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने समर प्रताप के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि आशुतोष शुक्ला नामक एक तांत्रिक से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
दरअसल, आशुतोष शुक्ला अपनी मां के साथ अशोका गार्डन में रहता है और तंत्रमंत्र करता है। पिछली चैत्र नवरात्र के समय समर प्रताप उसके संपर्क में आया था। समर प्रताप को आर्थिक परेशानी के साथ ही कुछ अन्य तरह की समस्याएं थीं, जिसका जिक्र उसने आशुतोष से किया था। आशुतोष ने उसे तांत्रिक क्रियाओं की मदद से सारी परेशानी दूर करने का वादा किया था।
विज्ञापन
इसके लिए वह कई प्रकार के टोटके भी बताया करता था, लेकिन उससे समर की समस्या दूर नहीं हो रही थी। खुदकुशी से पहले भी समर ने आशुतोष को मैसेज किया था कि आप मुश्किल में मेरा साथ नहीं दे रहे हो, मुझे मझधार में छोड़ दिया है और अब मेरे पास खुदकुशी ही एकमात्र रास्ता है। इसके आधार पर पुलिस ने आशुतोष के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
