फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Investigation into bank accounts sold to fraudsters started, police reached Indore and Bihar

Bhopal Crime: जालसाजों को बेचे गए बैंक खातों की जांच शुरू, छानबीन के लिए इंदौर और बिहार पहुंची पुलिस

Mon, 18 Nov 2024 09:02 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 09:02 AM IST
सार

भोपाल में फर्जी आधार कार्ड से बैंक खाते खोलकर साइबर अपराधियों को बेचने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरोह 1800 मोबाइल सिम और 150 बैंक खातों से जुड़ा है। पुलिस इंदौर और बिहार में खातों और संबंधित कर्मचारियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Investigation into bank accounts sold to fraudsters started, police reached Indore and Bihar
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी आधार कार्ड से बैंक एकाउंक खोलकर सायबर जालसाजों को बेचने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमों को इंदौर और बिहार के लिए रवाना किया गया है। यह टीमें प्रारंभिक जांच में सामने आए बैंक खातों की छानबीन कर पता लगाएंगी कि अब तक कितना ट्रांजेक्शन हो चुका है। इस मामले में अनडिलीवर आधार कार्ड उपलब्ध कराने वाले बिहार और झारखंड के डाकियों तथा खाता खोलने में लापरवाही बरतने वाले बैंक कर्मचारियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक ही प्रकार के फोटो लगे अलग-अलग आधार कार्ड से मोबाइल सिम खरीदने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पिछले दिनों इब्राहिमपुरा स्थित एक फ्लैट पर दबिश दी थी। यहां से 6 युवक और एक युवती समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में उनके पास सैकड़ों की संख्या में फर्जी आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैनकार्ड, सिमकार्ड, 20 मोबाईल फोन, 2 प्रिंटर, 1 लैपटॉप, 1 पैन ड्राइव और 8 हिसाब किताब की कॉपियां जब्त की गई थी। पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह अनडिलीवर हुए आधार कार्ड के माध्यम से पैन कार्ड बनवाते थे और बाद में उसी दस्तावेज से मोबाइल सिम खरीदकर बैंकों में खाते खुलवाते थे। बाद में यह खाते सायबर जालसाजी करने वालों को 10 हजार रुपए में बेच देते थे। 
विज्ञापन


रिमांड पर लेकर चल रही पूछताछ 
पुलिस ने इस मामले में आरोपी शशिकांत उर्फ मनीष, सपना उर्फ साधना पान, अंकित कुमार साहू उर्फ सुनील, कौशल माली उर्फ पंकज, रोशन कुमार, रंजन कुमार उर्फ विनोद, और मोहम्मद टीटू उर्फ विजय बताए। यह सभी बिहार के रहने वाले हैं। इस मामले में युवती को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अभी तक देश के विभिन्न शहरों से कुल 1800 मोबाइल सिम खरीदने की बात स्वीकार की है। भोपाल और इंदौर में करीब डेढ़ सौ बैंक एकाउंट्स का पता चला है, जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed