{"_id":"66b4d5363336915f2f0e66da","slug":"bhopal-crime-in-bhopal-miscreants-did-not-spare-even-the-deputy-collector-looted-mobile-and-purse-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: भोपाल में बदमाशों ने डिप्टी कलेक्टर को भी नहीं छोड़ा, मोबाइल और पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: भोपाल में बदमाशों ने डिप्टी कलेक्टर को भी नहीं छोड़ा, मोबाइल और पर्स लूटा
Thu, 08 Aug 2024 07:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:55 PM IST
सार
यशवीर सिंह तोमर (61) कलेक्ट्रेट कॉलोनी, जिला श्योपुर में रहते हैं और वहीं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर हैं। वे शासकीय काम से नादरा बस स्टैंड पर बस से उतरे थे। तभी बदमाश उनसे मोबाइल और पर्स झपटकर भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के हनुमानगंज स्थित हमीदिया रोड पर बुधवार सुबह एक डिप्टी कलेक्टर के साथ सरेराह लूट हो गई। बदमाश उनके हाथ से मोबाइल फोन और पर्स छीनकर भाग निकला। घटना के समय डिप्टी कलेक्टर शासकीय कार्य से श्योपुर से भोपाल आए थे और सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाश की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यशवीर सिंह तोमर कलेक्ट्रेट कॉलोनी, जिला श्योपुर में रहते हैं और वहीं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर हैं। बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे वह नादरा बस स्टैंड पर बस से उतरे और हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन के सामने सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा। उसने पूछा कि कहां जाओगे और आपके साथ और कौन है। यशवीर को लगा कि वह ऑटो वाला है, इसलिए उन्होंने बोला कि मैं अकेला हूं और शासकीय कार्य से आया हूं तथा वल्लभ भवन जाना है। इस पर उक्त युवक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया और धक्का देकर भाग निकला। धक्का लगने से यशवीर सिंह जमीन पर गिर पड़े। लूटे गए पर्स में उनका आधार कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, समग्र आईडी, पेनकार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक सिम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज तथा नगदी 5500 रुपए रखे हुए थे। घटना के बाद उन्होंने हनुमानगंज थाने जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया।