{"_id":"673e1b5d29c6b6381d0e76c4","slug":"bhopal-crime-decomposed-body-of-retired-store-keeper-found-in-a-closed-room-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: बंद कमरे में मिली रिटायर्ड स्टोर कीपर की सड़ी-गली लाश, पड़ोसियों ने देखा फर्श पर पड़ा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: बंद कमरे में मिली रिटायर्ड स्टोर कीपर की सड़ी-गली लाश, पड़ोसियों ने देखा फर्श पर पड़ा हुआ
Wed, 20 Nov 2024 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:54 PM IST
सार
राजधानी के एक मकान से शव मिलने से सनसनी मच गई। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जो सड़ने लगा था। मृत व्यक्ति रिटायर्ड स्टोरकीपर था। वह कुछ दिनों से अकेला रहा था। पुलिस हृदयाघात से मौत होना मान रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीटी नगर पुलिस ने सरस्वती नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी की लाश बरामद की। शव करीब तीन दिन पुराना होने के कारण डीकम्पोज होने लगा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक आने से मौत होने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन सही कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगा।
पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार सोनी (56) सरस्वती नगर, जवाहर चौक पर रहते थे। एक रीजनल कॉलेज में सीनियर स्टोर कीपर थे और करीब डेढ़ साल पहले वीआरएस ले लिया था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, जो बड़वानी में शासकीय सेवा में है। बेटा अहमदाबाद में काम करता है। करीब तीन सप्ताह पहले पत्नी और बेटा अहमदाबाद चले गए थे, जिसके बाद से राकेश कुमार घर पर अकेले थे।
फोन नहीं उठाया तो पता चला
पिछले दो दिनों से वह फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। मंगलवार की शाम को बेटे ने परिचित को घर जाकर बात कराने का बोला था। परिचित व्यक्ति उनके घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी प्रयास करने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों की मदद से किसी तरह खोला गया। अंदर फर्श पर राकेश कुमार का शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश घरवालों को सौंप दी गई।
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
भोपाल के नजीराबाद इलाके में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। थाना प्रभारी कृष्णासिंह ठाकुर ने बताया कि प्रहलाद सिंह अहिरवार (32) ग्राम सिंघौड़ा का रहने वाला था और खेती किसानी करता था। बीती 17 नवंबर को उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी, लेकिन बेहोश होने के कारण प्रहलाद बयान देने की स्थिति में नहीं था। परिवार वालों के विस्तृत बयान होने के बाद ही जहर खाने के कारणों का खुलासा हो पाएगा।