फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Cousin friend raped student police searching for accused

Bhopal Crime: मौसेरे भाई के दोस्त ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 24 Aug 2024 03:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्मी युवक छात्रा के मौसरे भाई का दोस्त है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal Crime Cousin friend raped student police searching for accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के निशातपुरा इलाके में मौसेरे भाई का दोस्त एक छात्रा के साथ करीब एक साल से उसकी अस्मत लूट रहा था। वह भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ शोषण कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय युवती पंचवटी कॉलोनी में रहती है और कॉलेज की छात्रा है। आरोपी युवक अंकित दांगी उसके गांव का रहने वाला है और मौसेरे भाई का दोस्त है। इसलिए उन दोनों की पहचान थी और दोनों एक दूसरे से फोन पर बातचीत किया करते थे। यह बात जब छात्रा के पिता को पता चली तो आरोपी युवक के घर गए और पूरी बात उनके परिजनों को बता दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। बाद में दोनों एक बार फिर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन


21 अगस्त 2023 को आरोपी युवक पीड़िता के घर पहुंचा और हंगामा करने लगे और जबरदस्ती उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है, जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर पिटाई कर दी
अरेरा हिल्स पुलिस ने बताया कि भीम नगर में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी स्कूली छात्रा है। कल रात वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी दीपक गिरी नाम का युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब किशोरी ने उसकी करतूत का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी और फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed