{"_id":"6448023bf29c217f46089008","slug":"bhopal-crime-63-year-old-man-arrested-for-indecent-act-with-innocent-girls-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: 63 साल का व्यक्ति दुकान पर आने वाली बच्चियों से करता था अश्लील हरकतें, शिकायत के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: 63 साल का व्यक्ति दुकान पर आने वाली बच्चियों से करता था अश्लील हरकतें, शिकायत के बाद गिरफ्तार
Tue, 25 Apr 2023 10:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:09 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पूजा-पाठ की सामग्री बेचने वाला 63 साल की उम्र का दुकानदार, दुकान पर आने वाली बच्चियों से अश्लील हरकतें करता था। फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ सामग्री की दुकान चलाने वाले एक 63 साल के व्यक्ति द्वारा दुकान में आने वाली मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को दो बच्चियों के साथ उसने अश्लील हरकत की। इसके बाद दोनों के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोलार पुलिस के अनुसार, दर्वेश रेसीडेंसी कोलार में रहने वाला रामनरेश त्रिवेदी साहू मार्केट, प्रियंका नगर कोलार पूजा-पाठ सामग्री की दुकान चलाता है। आरोप है कि दुकान में पूजा-पाठ का सामान खरीदने आने वाली महिलाओं से द्विअर्थी संवाद करता और बच्चियों को बुरी नियत से छूता था। कुछ महिलाओं को लगा कि बुजुर्ग होने के कारण वह बच्चियों को दुलार करता है, लेकिन जब कुछ बच्चियों से बैड टच के संबंध में अपनी मां को बताया, तब उसकी हरकतों पर नजर रखी जाने लगी।
विज्ञापन
सोमवार को चार और आठ साल की दो मासूम बच्चियों को लेकर उनकी माताएं कोलार थाने पहुंचीं और बुजुर्ग दुकानदार के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
