फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal MP News BJP MP Nand Kumar Chauhan Corona investigation report negative but still BJP MPs condition is critical preparations to send him Delhi with air ambulance

भोपाल : भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने की तैयारी

Fri, 05 Feb 2021 08:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 05 Feb 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Bhopal MP News BJP MP Nand Kumar Chauhan Corona investigation report negative but still BJP MPs condition is critical preparations to send him Delhi with air ambulance
भोपाल के खंडवा से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित रहे खंडवा जिले से भाजपा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में उनका हालचाल जानने के लिए शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। बता दें, सांसद नंदकुमार की कोरोना की जांच रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है, लेकिन तब भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

एयर एंबुलेंस ले जाया जाएगा दिल्ली  

जानकारी मिली है कि उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए अब उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया जाएगा। बता दें, अभी हाल ही में दिल्ली एम्स के डाक्टरों की टीम ने भी नंदकुमार सिंह चौहान के स्वास्थ्य का परीक्षण किया था। नंदू भैया के नाम से मशहूर चौहान 16वीं लोक सभा के सदस्य हैं और मध्यप्रदेश के खंडवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह भोपाल के 74 बंगला स्थित बंगले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पड़ोसी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य में सुधार के लिए कराई जा रही पूजा

पिछले कुछ दिनों से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के लिए मंदिरों में उनके करीबी व समर्थक महामृत्युंजय का भी पाठ भी करा रहे हैं। गौरतलब है कि जब चौहान की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई और उनकी हालत बिगड़ने लगी थी तभी से मंदिरों में महामृत्युंजय का भी पाठ किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुरहानपुर जिले के बोहरड़ा के महादेव संगमेश्वर मंदिर में भी उनकी तबीयत में सुधार को लेकर महामृत्युंजय का पाठ कराया जा रहा है।

विज्ञापन

ट्वीट कर दिया संदेश

उल्लेखनीय है कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी तरफ से एक ट्वीट भी किया गया था। इसमें लिखा था, ‘प्रिय साथियों में अस्वस्थ महसूस कर रहा था, कोरोना की जांच कराने के बाद मेरी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पिछले दिनों जो भी मेरे संपर्क में आए थे, वह सभी लोग अपनी जांच करवा लें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed