फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Construction work of Bhopal's Aishbagh ROB delayed, Minister Sarang expressed displeasure, work will b

Bhopal: भोपाल के ऐशबाग ROB के निर्माण कार्य में हुई देरी, मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी,15 जून तक पूरा होगा काम

Sat, 19 Apr 2025 05:16 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 19 Apr 2025 05:16 PM IST
सार

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।सारंग ने निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न किया जाए।

विज्ञापन
Bhopal: Construction work of Bhopal's Aishbagh ROB delayed, Minister Sarang expressed displeasure, work will b
आरओबी का निरीक्षण करते मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सारंग ने निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न किया जाए, जिससे जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि ब्रिज का काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन



15 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश
मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री सारंग ने बताया कि ऐशबाग आरओबी का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो अब अपने अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात के बढ़ते दबाव से ट्रैफिक की बड़ी समस्या थी, वहीं अब ऐशबाग स्टेडियम के सामने आरओबी के निर्माण से महामाई बाग, पुष्पा नगर सहित स्टेशन क्षेत्र से जो लोग नये भोपाल की ओर जाते थे, उनके लिये यह बहुत बड़ी सौगात होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े-भोपाल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, जानें कब नहीं चलेगी कौन से ट्रेन, क्या है इसका कारण?
विज्ञापन
विज्ञापन



डैडलाइन में नहीं किया जाएगा परिवर्तन
मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिये 10-10 फ्लाईओवर की शुरूआत की गई है। यही कारण है कि नरेला विधानसभा को फ्लाईओवर विधानसभा के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ऐशबाग स्टेडियम के सामने का फ्लाईओवर संपूर्ण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लायेगा, जिससे नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हमने यह सुनिश्चित किया है कि अब डैडलाइन को नहीं बढ़ाया जायेगा। 

यह भी पढ़े-6 वर्षीय किशोर को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो भी किया वायरल, यह बोला पीड़ित

ऐशबाग स्टेडियम के समीप पार्किंग का किया जाएगा निर्माण
सारंग ने आरओबी के निरीक्षण के दौरान ऐशबाग स्टेडियम के समीप पार्किंग निर्माण हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को रेनोवेट करने के साथ ही स्टेडियम कार्यालय के समक्ष स्थित पावर हाउस को दूसरी ओर शिफ्ट कर यहां व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाया जाए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग (सेतु), जिला प्रशासन, यातायात व नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed