{"_id":"6741d0a012bbc3f26c093359","slug":"bhopal-congress-shows-enthusiasm-after-victory-in-vijaypur-by-election-kamal-nath-jitu-patwari-umang-singh-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: विजयपुर उपचुनाव में जीत से कांग्रेस में दिखा जोश, पटवारी, उमंग और नाथ ने रामनिवास को कहा 'गद्दार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: विजयपुर उपचुनाव में जीत से कांग्रेस में दिखा जोश, पटवारी, उमंग और नाथ ने रामनिवास को कहा 'गद्दार'
Sat, 23 Nov 2024 06:52 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 23 Nov 2024 06:52 PM IST
सार
प्रदेश में लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस को विजयपुर उपचुनाव में जीत से संजीवनी मिली है। उसके नेताओं में नया जोश दिख रहा है। कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार ने रामनिवास रावत को गद्दार कहा और उनकी हार को जनता का जीत।
विज्ञापन
विजयपुर से कांग्रेस और बीजेपी प्रत्यासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट में उपचुनाव जीतने और बुधनी में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजयपुर उपचुनाव में भाजपा को करारी हार देकर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पार्टी नेताओं ने इसे भाजपा की नीतियों और प्रशासनिक दबावों के खिलाफ जनादेश करार दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने जताई खुशी
कांग्रेस की इस जीत पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को बधाई दी। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी रामनिवास रावत को गद्दार बताते हुए नेताओं ने विजयपुर की जीत को जनता की जागरूकता का नतीजा बताया।
विज्ञापन
"सरकार को नींद से जगाने का काम किया" - जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर और बुधनी के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजयपुर की जीत जागरूक जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। पटवारी ने कहा: "बुधनी में भाजपा के वोटों का भारी अंतर समाप्त होना बताता है कि शिवराज और भाजपा की सत्ता अब कमजोर हो रही है। यह संविधान और लोकतंत्र की जीत है। विजयपुर में प्रशासन और भाजपा की ताकत के बावजूद जनता ने लोकतंत्र को जिंदा रखा।" पटवारी ने भाजपा पर प्रशासन के दुरुपयोग और चुनाव में डकैतों से लेकर भय-प्रदर्शन के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह जीत अत्याचारों और दबावों का साहसिक जवाब है।
विज्ञापन
कमलनाथ का संदेश: गद्दारी का सबक
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुए कहा: "विजयपुर की जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और गद्दारी के खिलाफ स्पष्ट संदेश है। जो भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गया, उसे जनता ने करारा जवाब दिया।"
"सत्य की जीत, दलबदलुओं की हार" - उमंग सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस जीत को सत्य की जीत और दलबदलुओं की हार बताया। उन्होंने कहा: "भाजपा में मंत्री बनने के लिए कांग्रेस छोड़ने वाले रामनिवास रावत को जनता ने सबक सिखा दिया। कांग्रेस ने भाजपा और प्रशासन की मिलीभगत को नाकाम कर विजयपुर में परचम लहराया।" सिंघार ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत मुकेश मल्होत्रा और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने भाजपा के चुनावी हथकंडों का डटकर मुकाबला किया।
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का उत्साह बढ़ा
विजयपुर में कांग्रेस की जीत और बुधनी में बढ़ते जन समर्थन से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। इस जीत ने पार्टी को प्रदेश में अपनी स्थिति मजबूत करने का भरोसा दिया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताया है।
