फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CMHO team inspected private health institutions, closed clinics running without license

Bhopal: सीएमएचओ की टीम ने किया निजी स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण, बिना लाइसेंस चल रहे क्लिनिक्स को किया बंद

Mon, 30 Jun 2025 09:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 30 Jun 2025 09:55 PM IST
सार

भोपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कई अस्पतालों और क्लिनिक्स पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Bhopal: CMHO team inspected private health institutions, closed clinics running without license
जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच निरंतर की जा रही है। जिसमें नियम विरूद्ध संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थाओं पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अस्पतालों और क्लिनिक्स की जांच की गई। बैरसिया के अचारपुरा मार्ग ईंटखेड़ी में संचालित क्लिनिक में ऐश्वर्या शर्मा नाम की महिला इलाज करते हुए मिलीं। क्लीनिक में संतोषी शर्मा के नाम से इलेक्ट्रो होम्योपैथी का पंजीयन पाया गया। संचालक द्वारा बताया गया कि क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओ कार्यालय में नहीं करवाया गया है। अपंजीकृत क्लीनिक पर अनाधिकृत प्रैक्टिस करते पाए जाने पर इसका संचालन बंद करवाया गया है। 
विज्ञापन


मेडिकल वेस्ट कंटेनर खुले पाए गए
नवोदय कैंसर अस्पताल की जांच के दौरान बायो मेडिकल वेस्ट कंटेनर खुले पाए गए। बायोमेडिकल वेस्ट, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट के नियमानुसार निस्तारण न करने, साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अस्पताल को नोटिस जारी किया जा रहा है। निरीक्षण दल द्वारा अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन



इलेक्ट्रो होम्योपैथी का पंजीयन
बैरसिया के अचारपुरा मार्ग ईंटखेड़ी में संचालित क्लिनिक में ऐश्वर्या शर्मा नाम की महिला इलाज करते हुए मिलीं। क्लीनिक में संतोषी शर्मा के नाम से इलेक्ट्रो होम्योपैथी का पंजीयन पाया गया। संचालक द्वारा बताया गया कि क्लीनिक का पंजीयन सीएमएचओ कार्यालय में नहीं करवाया गया है। अपंजीकृत क्लीनिक पर अनाधिकृत प्रैक्टिस करते पाए जाने पर इसका संचालन बंद करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आदिवासी मंत्री पर 1000 करोड़ की कमीशनखोरी का आरोप, जल जीवन मिशन में अनियमितताओं की जांच शुरू



केंद्र को बंद रखा जाने के निर्देश दिए
रॉयल मार्केट में संचालित क्यूर इमेजिंग एंड स्कैन सेंटर में क्लीनिक पंजीयन की वैधता समाप्त हो जाने के कारण पंजीयन नवीनीकरण होने तक केंद्र को बंद रखा जाने के निर्देश दिए गए हैं। नर्सिंग होम एंड क्लिनिक निरीक्षण दल द्वारा वल्लभ नगर में चल रहे विंध्य डेंटल क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक द्वारा अपनी डिग्री एवं रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं किया जा सका, हालांकि यह क्लीनिक सीएमएचओ कार्यालय में पंजीकृत मिला है। 
 
यह भी पढ़ें-ट्रैफिक में बाधा बन रहे बिजली के पोल-ट्रांसफार्मर हटेंगे,ई-रिक्शा संचालन के लिए शहर को 6 जोन में बांटा

विभाग की टीम रख रही है नजर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में अलग अलग स्थानों पर चिकित्सा व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों की डिग्री, चिकित्सा पद्धति, काउंसिल का पंजीयन, मप्र उपचार्यगृह एवं रूज़ोपचार संबंधी स्थापना अधिनियम, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। इन क्लिनिक्स पर विभाग की टीम नजर रख रही है। स्थानीय पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन का सहयोग भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed