फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CM interacted with students and said- Youth is the one who has strength in his hands, speed in his fee

Bhopal: विद्यार्थियों से CM ने किया संवाद बोले-युवा वो जिसके हाथों में ताकत,पैरों में गति और मन में संकल्प

Mon, 16 Dec 2024 09:53 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 16 Dec 2024 09:53 PM IST
सार

बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में सीएम डॉ.मोहन यादव ने विद्यार्थियों से संवाद किया। सीएम ने कहा कि युवा वो जिसके हाथों में ताकत हो, पैरों में गति हो, निगाह में दूर तक जाने की उड़ान के सपने हो और मन में संकल्प हो कि मैं निश्चित रूप से हासिल करके दिखाउंगा।

विज्ञापन
Bhopal: CM interacted with students and said- Youth is the one who has strength in his hands, speed in his fee
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में वृहद युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए। साथ ही युवाओं से भी सवाल पूछे। कार्यक्रम में सीएम ने युवाओं के बारे में कहा कि युवा वो जिसके हाथों में ताकत हो, पैरों में गति हो, निगाह में दूर तक जाने की उड़ान के सपने हो और मन में संकल्प हो कि मैं निश्चित रूप से हासिल करके दिखाउंगा। सीएम ने आगे कहा कि सरकार अपने विकास का कार्य अपनी जगह कर रही है लेकिन अपने इस देश और प्रदेश के असली मालिक युवा शक्ति हैं। इस दौरान बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्रों ने ही सीएम का स्वागत किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, गौतम टेटवाल, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और यूनिवर्सिटी के कुल गुरु मौजूद थे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री की तरह बने बच्चे
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे मुख्यमंत्री जी सर्वगुण संपन्न और हर विधा में पारंगत हैं, वैसे ही आप भी सब भी बनें।।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देखे लगाए गए स्टॉल्स
तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, युवा संवाद स्व-रोजगार/ रोजगार केंद्रित कार्यक्रम, जनजातीय कार्य विभाग,  विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय रीवा, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, उच्च शिक्षा विभाग और उसके तहत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, ग्लोबल स्किल पार्क, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और श्रम विभाग के कुल 13 स्टॉल्स लगाए गए। "वृहद युवा संवाद" के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सभी मंत्रीगण, शासकीय विभागों के उच्च अधिकारियों, विश्वविद्यालय और सरकारी व गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं के प्राध्यापक और विद्यार्थियों ने तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थानों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के स्टॉल्स का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दे रहे स्टाफ और छात्र-छात्राओं से बात की किस तरह से यह योजनाएं युवाओं के सपनों को पूरा कर रही है, यह भी जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 योजनाओं का हुआ प्रेजेंटेशन 
ज्ञान विज्ञान भवन में "वृहद युवा संवाद" कार्यक्रम के तहत पहले सत्र में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और एमएसएमई विभाग के अंतर्गत प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों, अनुदान व छात्रवृत्ति योजनाओं, शैक्षणिक उन्नयन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हो रहे प्रयासों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से मुख्य ऋण योजनाओं तो वहीं युवाओं के स्व-रोजगार, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर प्रदान करने चलाया जा रहा है युवा संगम कार्यक्रम का प्रेजेंटेशन हुआ। इसी तरह से उच्च शिक्षा विभाग के तहत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, तकनीकी शिक्षा कम कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY), राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS), श्रम विभाग के तहत स्व-रोजगार केंद्रित कार्यक्रम, एमएसएमई विभाग के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भोपाल की ओर से चलाई जा रही स्व-रोजगार योजनाओं का पीपीटी प्रेजेंटेशन हुआ। इस अवसर पर संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क (SSRGSP) में कौशल विकास, नवाचार, स्व-रोजगार और रोजगार के लिए हो रहे शिक्षण-प्रशिक्षण संबंधी प्रयासों का विशेष रूप से प्रेजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed