फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: CM called it a mistake of the society to celebrate Children's Day on November 14, said- PM corrected t

Bhopal: सीएम ने बाल दिवस 14 नवंबर को मनाने को समाज की गलती बताया, बोले- पीएम ने गलती को सुधारा, अब 26 दिसंबर

Thu, 26 Dec 2024 07:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 26 Dec 2024 07:14 PM IST
सार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 26 दिसंबर के अलावा किसी और दिन बाल दिवस मनाने को समाज की गलती बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाने का ऐलान कर उस गलती को सुधारा है।
 

विज्ञापन
Bhopal: CM called it a mistake of the society to celebrate Children's Day on November 14, said- PM corrected t
बच्चों के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने का दिन होता है। लेकिन मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 26 दिसंबर के अलावा किसी और दिन बाल दिवस मनाने को समाज की गलती बताया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हमारे समाज ने पहले गलती की थी कि किसी दूसरे दिन बाल दिवस मनाया जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को मनाने का ऐलान कर उस गलती को सुधारा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुद्वारे में मत्था टेका, गुरु वाणी सुनी
दरअसल गुरुवार को सीएम डॉ. मोहन ने भोपाल के हमीदिया गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान दिवस पर मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। सच्चे अर्थों में गुरु गोविंद सिंह के परिवार के बलिदान को स्मरण कर रहा हूं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वीर बाल दिवस पर हमीदिया रोड गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने साहिबजादों के बलिदान का स्मरण किया और गुरु वाणी सुना। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में 'जो बोले सो निहाल- सत श्री अकाल' के उद्घोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री गुरुवार को कैबिनेट बैठक के पहले राजधानी के भारत भवन में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सिख समाज के धर्म गुरु भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व के लिए विशेष है। गुरु गोविंद सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन, धर्म-समाज और देश के लिए समर्पित कर दिया। ऐसे महान व्यक्तित्व का यह सौभाग्य था कि उनके परिवार ने भी देश के लिए बलिदान किया। यह इतिहास की अद्वितीय घटना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed