फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Chilliness increased in the state, Pachmarhi's mercury reached 1.9, school timings changed in Bhopal a

Bhopal: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन,पचमढ़ी का पारा 1.9, भोपाल, इंदौर में बदला स्कूल का समय, तीसरे दिन रहा कोल्ड-डे

Wed, 11 Dec 2024 07:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 11 Dec 2024 07:48 PM IST
सार

प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंड रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 तक लुढ़क गया। वहीं प्रदेश के पांच शरहों का तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में स्कूलों की टाइमिंग एक घंटा बढ़ा दी गई है। कई शहरों में कोल्ड-डे रहा।

विज्ञापन
Bhopal: Chilliness increased in the state, Pachmarhi's mercury reached 1.9, school timings changed in Bhopal a
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंड रहा यहां का न्यूनतम तापमान 1.8 तक लुढ़क गया। वहीं प्रदेश के पांच शरहों का तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी काफी ठंड देखने को मिली यहां न्यूनतम तापमान 6.9 दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन और रात के टेम्परेचर 6 डिग्री सेल्सियस तक गिराव हुई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4-5 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शिक्षा विभाग ने ठंड के चलते भोपाल और इंदौर में स्कूलों की टाइमिंग एक घंटा बढ़ा दी है। स्कूल अब सुबह 9 बजे से लगेंगे। इधर बुधवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत प्रदेश के 16 जिलों में कोल्ड वेव यानी सर्द हवाएं चलने का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर में कोल्ड डे रह सकता है।
विज्ञापन


अब सुबह 9 बजे से लगेंगे सभी स्कूल
भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने बुधवार को जिले के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए। यह निर्देश सभी सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए भी रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से ही सभी स्कूल नए समय पर लगेंगे। टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी केन्द्र अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे। वहीं इंदौर में भी स्कूल का समय बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


लगातार तीसरे दिन कोल्ड-डे रहा भोपाल
बुधवरा को राजधानी लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे रहा दौर, उज्जैन, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, देवास, हरदा, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और उमरिया में भी कोल्ड डे की स्थिति रही और सर्द हवाएं भी चलीं। शहडोल, जबलपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, सागर, खंडवा, आगर-मालवा, बड़वानी और धार में सर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भोपाल में 23.4 डिग्री, इंदौर में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री, उज्जैन में 25.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 23.8 डिग्री रहा। सबसे ठंडा बालाघाट का मलाजखंड रहा। यहां पारा 22 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह रीवा-सीधी में टेम्परेचर 22.4 डिग्री, रायसेन में 22.6 डिग्री, पचमढ़ी में 22.9 डिग्री, नौगांव-बैतूल में 23.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 24 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसलिए पड़ रही कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय पश्चिम-उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। इन दोनों सिस्टम की वजह से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।


प्रदेश शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर            न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी         1.8 डिग्री 
रायसेन          4.8 डिग्री,
गुना-             5.0 डिग्री
उमरिया        5.0 डिग्री
मंडला           5.2 डिग्री
 नौगांव          5.3 डिग्री
भोपाल          6.9 डिग्री
 इंदौर           8.6 डिग्री
ग्वालियर       6.0 डिग्री 
जबलपुर       6.5 डिग्री
उज्जैन          7.5 डिग्री

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed