फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Child dies due to DJ noise, student had gone to idol immersion procession with friends

Bhopal: डीजे के शोर से बेसुध हुए बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ मूर्ति के विसर्जन के जुलूस में गया था छात्र

Wed, 16 Oct 2024 11:17 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Oct 2024 11:17 AM IST
सार

मूर्ति विजर्सन के लिए ले जाते समय बहुत तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। लोगों के साथ तेज आवाज डीजे की धुन में सभी झूम रहे थे, इसी बीच समर अचानक सड़क पर गिरा और बेहोश हो गया।

विज्ञापन
Bhopal: Child dies due to DJ noise, student had gone to idol immersion procession with friends
भोपाल में डीजे की आवाज से हुई बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में अपनी तरह का पहला मामला सामने आया है, जहां दुर्गा मूर्ति विसर्जन में शामिल एक 12 साल का एक बच्चा अचानक बेहोश हुआ और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चा डीजे की तेज आवाज की वजह से बेहोश हुआ और उसकी मौत हो गई। इसे तेज आवाज से कार्डिएक अटैक भी माना जा रहा है। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैलाश बिल्लौरे साईं बाबा नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका 12 साल का बेटा समर बिल्लौरे कक्षा 5वीं का छात्र था। सोमवार को मोहल्ले में स्थापित दुर्गा मूर्ति के विसर्जन में मोहल्ले के लड़कों के साथ वह भी चला गया था। आरोप है कि मूर्ति विजर्सन के लिए ले जाते समय बहुत तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। लोगों के साथ तेज आवाज डीजे की धुन में सभी झूम रहे थे, इसी बीच समर अचानक सड़क पर गिरा और बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर एक डॉक्टर के पास पहुंचे, जिसने चेक करेन के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


समर के बड़े भाई अमर ने बताया कि उसकी मौत डीजे के आवाज से ही हुई है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि 55 डेसिबल से ज्यादा की आवाज पांच साल से अधिक आयु और 75 साल से ऊपर के वृद्ध की सेहत पर नुकसान पहुंचा सकती है। राजधानी में 125 डेसिबल के डीजे बज रहे हैं। अत्याधिक आवाज से कार्डियक अटैक आने की प्रबल संभावना होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed