फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Changes in Congress' media department, list of 53 spokespersons released, post of chief spokesperson a

Bhopal: कांग्रेस के मीडिया विभाग में हुआ बदलाव, 53 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी, मुख्य प्रवक्ता का पद किया समाप्त

Mon, 05 May 2025 06:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 05 May 2025 06:35 PM IST
सार

एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने 53 प्रवक्ताओं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने  मुख्य प्रवक्ता का पद खत्म कर दिया है। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी समेत 9 प्रवक्ताओं को हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Changes in Congress' media department, list of 53 spokespersons released, post of chief spokesperson a
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने लगातार बदलाव कर रही है। अब प्रदेश मीडिया विभाग नें बदलाव किया गया है। एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने 53 प्रवक्ताओं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अब मुख्य प्रवक्ता का पद खत्म कर दिया है। पिछले साल 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी। ।
विज्ञापन


कुणाल चौधरी समेत 9 प्रवक्ताओं की छुट्टी
एमपी कांग्रेस में.53 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही कई प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी गई है। इनमें पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, डॉ.अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाह, विपिन वानखेड़े को हटाया गया है। राजकुमार केलू उपाध्याय, रीना बौरासी, अवनी बंसल, अमित शर्मा को भी प्रवक्ताओं की लिस्ट से बाहर किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए करना पड़ रहा एक से डेढ़ साल तक इंतजार, ABVP ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिली जगह
अजीत भदौरिया, अपराजिता पांडे, अब्बास हफीज, अभिनव बरोलिया, अमित चौरसिया, अमित तावड़े, अंबिका शर्मा, अवनीश बुन्देला, आनंद जाट, आनंद जैन कासलीवाल, आरपी सिंह, कुंदन पंजाबी, गुंजन शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, ज्योति पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलाभ शुक्ला, नूरी खान, प्रतिभा विक्टर, प्रमोद द्विवेदी, प्रवीण धौलपुरे, प्रियंका शर्मा, फिरोज सिद्दीकी, भूपेन्द्र गुप्ता, मिथुन अहिरवार, मुकेश पंथी, मृणाल पंत, योगेश यादव, रवि वर्मा, रवि सक्सेना, राजेश चौकसे, राम पांडे, राहुल राज, रितेश त्रिपाठी, रोशनी यादव, विक्रम चौधरी, विनय सक्सेना, विनोद शर्मा, विवेक त्रिपाठी, शहरयार खान, शैलेन्द्र पटेल, संगीता शर्मा, संतोष सिंह गौतम, संतोष सिंह परिहार, संदीप सबलोक, समर सिंह, साबिर फिटवाल, सीताशरण सूर्यवंशी, सुनील मिश्रा, स्पर्श चौधरी, स्वदेश शर्मा, हर्ष जैन, हिमानी सिंह।

यह भी पढ़ें-प्रदेश के सभी लव जिहाद मामलों में SIT करेगी जांच, महिला आयोग की टीम आज क्लब 90 का करेगी निरीक्षण

बनाए थे नौ मुख्य प्रवक्ता
27 मार्च 2024 को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नौ मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की थी। इनमें भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव, अब्बास हफीज को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed