फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bride reached the collector a day before the wedding, house will be demolished from tomorrow, wedding

Bhopal: शादी के 1 दिन पहले कलेक्टर के पास पहुंची दुल्हन, कल से टूटेगा घर,कल ही है शादी,कलेक्टर ने दिया आश्वासन

Mon, 03 Feb 2025 06:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Feb 2025 06:40 PM IST
सार

राजधानी भोपाल स्थित मोतीनगर के रहवासियों के कल से घर टूटने के आदेश दिए गए हैं। कल ही एक लड़की की शादी भी है। आज दुल्हन राहेला भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के कार्यालय पहुंची, और घर बचाने की अपील की।
 

विज्ञापन
Bhopal: Bride reached the collector a day before the wedding, house will be demolished from tomorrow, wedding
परिवार के साथ दुल्हन राहेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी के एक दिन पहले दुल्हन आमतौर पर अपनी तैयारियों में व्यस्त होती है, लेकिन भोपाल की एक दुल्हन को शादी के एक दिन पहले कलेक्टर से मिन्नते करते देखा गया। दरअसल भोपाल के मोतीनगर बस्ती में बने घरों को कल से हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी रहवासियों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं इसी क्षेत्र में रहने वाली राहेला की कल ही शादी हैं। ऐसे में अगर उनके घर पर बुल्डोजर चलता है तो परेशानी बढ़ जाएगी। यही कारण है कि सोमवार को राहेला भोपाल कलेक्टर कार्यलय पहुंच कर अपनी परेशानी व्यक्त की जिस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया। 
विज्ञापन



मानवीय पहलू आ रहे सामने
जिला प्रशासन की कार्रवाई के पहले मोती नगर से कई मानवीय पहलू सामने आ रहे हैं। यदि जिला प्रशासन मौजूद सैकड़ो परिवारों को मोहलत नहीं देता है तो उनके सामने आर्थिक संकट के अलावा नैतिक संकट भी खड़े हो रहे हैं। किसी के घर में बेटी के हाथ पीले होने हैं जबकि कहीं शादी की तैयारी चल रही है। इस स्थिति में भी कार्रवाई होती है तो कई बेटियों की शादी भी टालनी होगी। इन मामलों को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला परिवारों के साथ सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन



प्रशान ने दिया है नोटिस, 2 मांह का मांगा समय
नरेला विधानसभा के मोतीनगर को प्रशासन द्वारा 4 फरवरी को तोड़ने के नोटिस दिए गए हैं। इस बस्ती को तोड़ने की सरकार की पूरी तैयारी हो चुकी हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला बस्ती में रहने वाली दुल्हन राहेला को लेकर समस्त रहवासियों सहित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचकर कलेक्टर से मोतीनगर को तोड़ने की तय समयसीमा को 2 माह और बढ़ाने का अनुरोध किया। शुक्ला ने कहा कि मोतीनगर में लगभग 550 ऐसे बच्चे हैं जिनकी बोर्ड की परीक्षाएं सर पर हैं। ऐसे में उनको बस्ती से हटाने पर यह सब परीक्षाओं से वंचित हो जाएंगे। इसीलिए बोर्ड की परीक्षाओं तक इस विस्थापन को रोका जाए। उन्होंने 550 बच्चों की लिस्ट भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed