{"_id":"6570646f80514ccf51069033","slug":"bhopal-bjp-vice-president-alok-sharma-sang-raghupati-raghav-raja-ram-sat-on-strike-in-police-control-room-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: BJP उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने गाया रघुपति राघव राजा राम, समर्थकों संग पुलिस कंट्रोल रूम में धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: BJP उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने गाया रघुपति राघव राजा राम, समर्थकों संग पुलिस कंट्रोल रूम में धरने पर बैठे
Wed, 06 Dec 2023 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:39 PM IST
सार
चुनावी रंजिश अब खुलकर सामने आने लगी है। राजधानी भोपाल में उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रहे आलोक शर्मा और कांग्रेस विधायक आतिफ अकील के समर्थकों में मंगलवार को हुआ विवाद अगले दिन भी चला।
विज्ञापन
भोपाल में आलोक शर्मा ने समर्थकों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी रहे आलोक शर्मा ने बुधवार को भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में धरना दिया। अपने समर्थक चिंटू के साथ हुई मारपीट के मामले में शर्मा ने ये धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रघुपति राघव राजा राम भजन का जाप किया। इस मौके पर शर्मा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मोजूद थे। ये सभी विधायक आतिफ अकील के समर्थकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि
चुनाव के दौरान भाजपा के लिए काम करने वालों पर कांग्रेस विधायक ने हमला करवा रहे हैं। चुन-चुन कर उनके साथ मारपीट की जा रही है। इधर, इस पूरे मामले में पुलिस ने अड़ीबाजी, प्राणघातक हमला करने एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ये है पूरा मामला
ये पूरा मामला थाना शाहजहांनाबाद का है। पुलिस ने बताया कि यहां भाजपा नेता एवं स्थानीय व्यापारी भगवान दास ढालिया की दुकान है। वे सुबह मिलिट्री गेट के पास स्थित अपनी दुकान खोल रहे थे। तभी बदमाश गोलू राठौर अपने साथी असलम उर्फ टैंकर के साथ पहुंच जाते हैं। वे सभी ढालिया से शराब के लिए रुपये मांगने लगते हैं। इसका विरोध करने पर ये चाकू, डंडे से ढालिया पर हमला कर देते हैं। बीच बचाव करने पहुंचे राहगीर मोनू राठौर, मोनू प्रजापति और भूषण को भी आरोपियों ने घायल कर दिया।
विज्ञापन
थाने में भी किया था प्रदर्शन
घटना मंगलवार की है। विरोध में दोपहर को भाजपा कार्यकर्ता इकबाल मैदान में एकत्रित हो गए थे। उन्होंने डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इसके बाद भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे आलोक शर्मा के साथ कार्यकर्ता शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे और गेट के बाहर प्रदर्शन किया था।
रात को दुकानें बंद करने की मांग
इधर, आलोक शर्मा का कहना है कि पुराने भोपाल के काजी कैंप, इमामी गेट, लक्ष्मी टाकीज पर देर रात तक गुंडे बदमाशों का जमघट लगता है। दुकानें रातभर खुली रहती हैं। बावजूद इसके पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती। लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा। अब इसे भी रात 11 बजे तक ही बंद करवाया जाएगा।