फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: BJP protests in Bhopal over Congress national president's statement on Ganga bath, effigy burnt

Bhopal: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गंगा स्नान पर दिए बयान को लेकर भोपाल में BJP का प्रदर्शन, जलाया पुतला

Tue, 28 Jan 2025 07:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 28 Jan 2025 07:17 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा एक दिन पहले गंगा स्नान पर दिए गए बयान को लेकर मंगलवार को भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं युवा मोर्चा ने खड़गे का पुतला दहन किया। 

विज्ञापन
Bhopal: BJP protests in Bhopal over Congress national president's statement on Ganga bath, effigy burnt
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान से देश भर में सियासी जंग छिड़ गई है। दरअसल  सोमवार को भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में कांग्रेस ने "जय भीम, जय बापू, जय संविधान" रैली आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है? क्या इससे खाना मिलता है। इस बीजेपी ने कड़ी प्रक्रिया रही है। मंगलवार को भोपाल में र बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रोशनपुरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही भोपाल में भी युवा मोर्चा ने पूतला फूंका।
विज्ञापन




यह था खड़गे का पूरा बयान
महू में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है? क्या इससे खाना मिलता है? उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की धार्मिक आस्था का अपमान नहीं करना चाहते और अगर किसी को दुख हुआ हो, तो माफी मांगते हैं। खड़गे ने आगे कहा कि जब बच्चा भूखा मर रहा है, स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब कुछ लोग हजारों रुपए खर्च कर के प्रतियोगिताओं में डुबकी लगाते हैं। जब तक टीवी पर अच्छा दृश्य नहीं आता, तब तक ये लोग डुबकी मारते रहते हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं हो सकती।'
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed