फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal Municipal Council meeting tomorrow, BJP-Congress made strategy before the meeting, officers wil

Bhopal: भोपाल निगम परिषद की बैठक कल, बैठक से पहले बीजेपी-कांग्रेस ने बनाई रणनीति, निशाने पर रहेंगे अधिकारी

Wed, 23 Jul 2025 08:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 23 Jul 2025 08:44 PM IST
सार

निगम परिषद की कल होने वाली बैठक को लेकर बुधवार को दोनों पार्टियों ने पार्षद दल की बैठक में रणनीति बनाई है। पक्ष-विपक्ष के निशाने पर अधिकारी रहेंगे। दोनों ही दल के पार्षद सदन में ऐसे अधिकारियों के नाम लेंगे, जो फोन नहीं उठाते।

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal Municipal Council meeting tomorrow, BJP-Congress made strategy before the meeting, officers wil
नगर पालिक निगम भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम परिषद की कल होने वाली बैठक को लेकर बुधवार को दोनों पार्टियों ने पार्षद दल की बैठक में रणनीति बनाई है। पक्ष-विपक्ष के निशाने पर अधिकारी रहेंगे। दोनों ही दल के पार्षद सदन में ऐसे अधिकारियों के नाम लेंगे, जो फोन नहीं उठाते। दोनों ही दलों के पार्षद फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों को उनके मूल विभाग भेजने और कार्रवाई करने की मांग रखेंगे। पार्षदों के मुताबिक जो काम निचले स्तर पर होना चाहिए, उसके लिए हमें कमिश्नर को बताना पड़ रहा है। 
विज्ञापन




फोन नहीं उठाते अधिकारी
दरअसल भाजपा के जिलाध्यक्ष और एमआईसी मेंबर रविन्द्र यति ने तीन दिन पहले नगर निगम कमिश्नर हरेन्द्र नारायन से कहा था कि उन्हें ज्यादातर पार्षदों ने बताया है कि विद्युत शाखा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्तव सहित प्रभारी सहायक यंत्री सुमित कुमार सिंह और प्रभारी उपयंत्री आशुतोष मालवीय कभी भी फोन नहीं उठाते। रविन्द्र यति की शिकायत पर कमिश्नर ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इस नोटिस के बाद पार्षदों ने एेसे अधिकारियों के नामों की फहरिस्त तैयार की है, जो कभी फोन नहीं उठाते। अब यह मामला परिषद बैठक में गुंजेगा।
विज्ञापन



कांग्रेस के पास बंद स्ट्रीट लाईट और गड्ढे मुख्य मुद्दा
बुधवार को हुई कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में तय किया गया कि शहर के जनहित के मुद्दे परिषद में रखे जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शहर के ज्यादातर इलाकों में स्ट्रीट लाईटें बंद हैं। वहीं पूरे शहर की सडक़ें खराब हैं और इनमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रात के समय इन खराब सडक़ों पर अंधेरा होने की स्थिति में एक्सीटेंड हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिमाही बजट पर विपक्ष नाराज
 कांग्रेस पार्षद तिमाही बजट जारी करने के फैसले का भी विरोध करेंगे। कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 3 अप्रैल को नगर निगम का बजट पेश हुआ था। लेकिन बुकिंग तिमाही बजट के मुताबिक हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहले तीन महीने के काम होने के बाद ही आगे का बजट मिलेगा। इस फैसले का सदन में विरोध किया जाएगा। क्योंकि इससे वार्डों में होने वाले काम पिछड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में बढ़े डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज, डेंगू से ज्यादा खतरनाक हो रहा चिकनगुनिया, 44 टीमें फील्ड पर



नामकरण और विसर्जन घाट के प्रस्ताव पर होगी चर्चा
24 जुलाई को 11 बजे आईएसबीटी में आयोजित होने वाली परिषद बैठक में सबसे पहले भोपाल नगर निगम को देशभर के शहरों में दूसरा स्थान मिलने पर परिषद की ओर से सफाई मित्रों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद सावन के महीने की परिषद को बधाई, फिर आगामी त्यौहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दी जाएंगी। प्रश्नकाल का एक घंटा तय होगा और इसके बाद एजेंडे पर चर्चा शुरू होगी। एजेंडे में नए विसर्जन घाटन, अमृत 0.2 योजना और नामकरण के प्रस्ताव परिषद में रखे जाएंगे। 

यह भी पढ़ें-JP अस्पताल के इंटीग्रेटेड लैब संचालन में हो रही देरी पर भड़के CMHO, पानी की गंदी टंकी देखकर लगाई फटकार

वार्डों में होने वाला विकास पूरी तरह पिछड़ रहा
कांग्रेस पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान ने कहा है कि जोन समिति की बैठक में जो निर्णय होते हैं, उनका भी पालन अधिकारी नहीं कर रहे हैं। अब तो बजट भी क्वार्टली कर दिया गया है। इससे वार्डों में होने वाला विकास पूरी तरह पिछड़ रहा है।

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed