फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Auto driver held woman hostage and raped her

Bhopal: ऑटो चालक ने महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पड़ोसी पहुंचे तब बची जान, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Sat, 09 Nov 2024 10:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 10:38 PM IST
सार

भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर आटो चालक साजिद खान के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Auto driver held woman hostage and raped her
महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोला मंदिर पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर आटो चालक के खिलाफ मारपीट कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी पीड़िता पर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने का दबाव भी बना रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला अपने पति से विवाद के चलते अलग रहती है और पूड़ी बनाने काम करती है। उसका बेटा पति के साथ रहता है, जबकि बेटी उसके साथ रहती है। काम पर आते-जाते समय उसकी पहचान साजिद खान नामक युवक से हो गई थी। साजिद आटो चलाता है। शुक्रवार को महिला अपनी बहन के साथ जमीनी विवाद के चलते कोर्ट पेशी पर गई थी। वहां से दोपहर करीब तीन बजे लौटी। बस से उतरने के बाद वह पैदल घर जाने लगी, तभी उसे साजिद मिल गया। 
विज्ञापन


साजिद ने महिला को बोला कि वह अपनी मां से मिलवाना चाहता है। पुराना परिचय होने के कारण महिला उसके साथ चली गई। साजिद महिला को लेकर अपने घर पहुंचा तो वहां उसकी मां मौजूद नहीं थी। साजिद ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया कर महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। रात करीब नौ बजे महिला ने शोर मचाया तो आसपास को लोग पहुंच गए, जिसके बाद साजिद मौके से भाग निकला। उसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उससे शादी करने का दबाव बना रहा था, वह भी मुस्लिम रीति-रिवाज से। हालांकि पुलिस ने मतांतरण संबंधी कोई धारा नहीं लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed