फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Attempt to throw a young man down from the train in Bhopal railway station

Bhopal: भोपाल रेलवे स्टेशन में युवक को ट्रेन से नीचे फेंकने की कोशिश, गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल

Thu, 20 Jun 2024 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा दबंगई की जा रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस में मौजूद कुछ दबंगों ने चलती ट्रेन से एक शख्स को पकड़कर खींचा और फिर उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की कोशिश की।

विज्ञापन
Bhopal: Attempt to throw a young man down from the train in Bhopal railway station
भोपाल रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन से एक युवक को घसीटते हुए फेंकने की कोशिश की जा रही है। इसके पहले युवक से मारपीट की गई।
विज्ञापन


भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा दबंगई की जा रही है। कुशीनगर एक्सप्रेस में मौजूद कुछ दबंगों ने चलती ट्रेन से एक शख्स को पकड़कर खींचा और फिर उसे ट्रेन के नीचे फेंकने की कोशिश की। वीडियो से पता चलता है कि बदमाश एक युवक का कॉलर पकड़ कर उसके साथ गाली-गलौच कर रहे हैं। फिर जैसे ही ट्रेन चल पड़ती है, गुंडा उसे घसीटता रहता है और इस तरह घसीटता है जिससे युवक ट्रेन के नीचे आ जाए। लेकिन गनीमत यह रही कि उसका हाथ कॉलर से छूट जाता है और पीड़ित पटरी में गिरने से बच जाता है। 
विज्ञापन


युवक की मदद के लिए कोई नहीं आया आगे
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टेशन पर सैंकड़ों यात्री मौजूद थे। साथ ही कई वेंडर और नाश्ता बेचने वाले लोग वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने उनके खिलाफ बोलने की या युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। आश्चर्य की बात यह है कि किसी ने आरपीएफ तक को सूचना देने की जहमत नहीं उठाई। इस घटना से रेलवे और रेलवे पुलिस के उन दावों की कलई भी खोल दी है, जो कहते हैं कि यहां सभी यात्री सुरक्षित हैं। आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवान मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। जब गुंडागर्दी हुई उस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसकर्मी नदारद क्यों थे। अगर कोई अप्रिय घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो आरपीएफ के पास भेजा गया
भोपाल मंडल के पीआरओ ने बताया कि मीडिया द्वारा ही हमारे पास वीडियो पहुंचा है। वीडियो को आरपीएफ के पास भेज दिया गया है। जल्द जांच का पता किया जाएगा कि वीडियो में मारपीट करने वाले कौन व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed