फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Attempt to convert a person to Christianity by luring him with Rs. 50,000 and opening a grocery shop

Bhopal Crime: 50 हजार व किराने की दुकान खुलवाने का लालच देकर ईसाई बनाने की कोशिश, हंगामे के बाद युवक गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 06:15 PM IST
सार

भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र में ईसाई धर्मांतरण का मामला सामने आया है। आरोपी कालूराम गौढ़ लोगों को पैसे, दुकान, शिक्षा और इलाज का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। हिंदू संगठनों ने विरोध किया।

विज्ञापन
Bhopal: Attempt to convert a person to Christianity by luring him with Rs. 50,000 and opening a grocery shop
Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में एक बार फिर से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक युवक सूखी सेवनिया इलाके में तरह-तरह प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए उकसा रहा था। एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिंदूवादी संगठनों को जब पता चला कि तो उन्होंने भी मौके पर छापा मारा। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबबाबू चौधरी ने बताया कि अनिल कुशवाहा नाम के युवक ने शिकायती आवेदन देकर बताया कि कालूराम गौढ़ का व्यक्ति पिछले 6 महीने से ईसाई मिशनरीज के लिए काम कर रहा है। वह जब भी उसे मिलता है तो कहना है कि तुम ईसाई धर्म अपनाओगे तो तुम्हें 50 हजार रुपए दिए जाएंगे साथ ही किराने की दुकान भी खुलवा दी जाएगी। पिछले दिनों अनिल को पता चला कि कालूराम गांव के अन्य लोगों को भी प्रलोभन दे रहा है। इसके बाद ही मामले की शिकायत थाने में की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- काटजू में एक साथ जन्मे 4 नवजातों को चिकित्सकों ने 60 दिन की मेहनत के बाद सुरक्षित बचाया, दी छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके पूर्व हिंदूवादी संगठनों ने भी धर्म परिवर्तन की सूचना मिलने छापा मारा। छापे के दौरान ईसाई धर्म से जुड़े कई ग्रंथ मिले। समूह में इकट्ठा कर मजदूर वर्ग की महिलाओं को ग्रंथ और पैसे बांटे जा रहे थे। 50 से ज्यादा महिलाओं को झोपड़ी में बंद कर चुपचाप तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ईसाई धर्म में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कर रहे कालूराम गौड़ समेत दो विदेशी मूल के युवक युवती को रंगे हाथों पकड़ा गया था, लेकिन मामले की उनकी संलिप्ता नहीं पाई गई। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। हिंदू संगठनों का आरोप गरीब बस्तियों में चोरी छिपे तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम का निर्माण होगा, सीएम बोले-बढ़ेगी आभा और कीर्ति

बच्चों की शिक्षा और बुजुर्ग माता-पिता के इलाज का वादा
जानकारी के अनुसार ईसाई मिशनरी से जुड़ा आरोपी प्रति व्यक्ति 50 हजार, बच्चों की मिशनरी स्कूल में हॉस्टल के साथ निशुल्क शिक्षा, माता-पिता समेत बूढ़े बुजुर्गों को मेट्रो शहरों के बड़े अस्पतालों में चिकित्सा का प्रलोभन दिया जा रहा था। हिंदू संगठनों ने एक व्यक्ति को रंग हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed