{"_id":"6749bf5fdccb8a1a86006b5c","slug":"bhopal-annual-exams-for-class-9th-and-11th-will-be-held-in-mp-from-february-3-completing-the-course-is-a-cha-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: एमपी में 3 फरवरी से होगी 9वीं,11वीं की वार्षिक परीक्षाएं, सरकारी स्कूलों में कोर्स पूरा करना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: एमपी में 3 फरवरी से होगी 9वीं,11वीं की वार्षिक परीक्षाएं, सरकारी स्कूलों में कोर्स पूरा करना चुनौती
Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 29 Nov 2024 06:55 PM IST
सार
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं क्लास की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। ये एग्जाम 3 से 22 फरवरी तक आयोजित होंगे। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करना बड़ी चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक शिक्षण संचालक ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं 3 से 22 फरवरी तक होगी।लोक शिक्षक संचालनालय मध्य प्रदेश (DPI) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को वार्षिक परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष अतिथि शिक्षकों की भर्ती लेट हुई है इस वजह से कोर्स पिछड़ा हुआ है। अब देखना होगा कि वार्षिक परीक्षा तक कोर्स कितना पूरा हो पाएगा।
दिसंबर में होगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लगातार परीक्षाओं से गुजरना पड़ रहा है। जहां पहले तिमाही परीक्षाएं हुई, वहीं अब दिसंबर में अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित होगी और फरवरी में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट को फाइनल एग्जाम की तैयारी के लिए सिर्फ 1 महीने का ही समय मिलने वाला है। दरअसल एमपी के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं के हॉफ ईयरी एग्जाम 9 से 19 दिसंबर तक आयोजित होंगे। जिसका रिजल्ट 30 दिसंबर को आएगा। ऐसे में फाइनल एग्जाम की तैयारी के लिए सिर्फ जनवरी का ही महीना रहेगा। हालांकि एमपी बोर्ड से संबंधित प्राइवेट स्कूलों में ये स्थिति नहीं है।
सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक
परीक्षा के पेपर राज्य मुक्त शिक्षासुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक परिषद भोपाल द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित समयावधि में ये पेपर जिला शिक्षा अधिकारियों को भिजवा दिए जाएंगे। इसके बाद प्राचार्य इन पेपरों को जिला शिक्षा अधिकारियों के पास से कलेक्ट कर सकेंगे। कक्षा 9वीं के पेपर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और 11वीं के पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेंगे।