फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Allegations of irregularities in the recruitment of Anganwadi workers, DPSS demands investigation, war

Bhopal: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती में गड़बड़ी के लगे आरोप,डीपीएसएस ने की जांच मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 12 Sep 2025 05:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 12 Sep 2025 05:38 PM IST
सार

महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश भर में की गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा है। दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Allegations of irregularities in the recruitment of Anganwadi workers, DPSS demands investigation, war
डीएसएस की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश भर में की गई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा है। दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव ने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भर्ती प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होने कहा है कि महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले स्तर पर की गई गड़बड़ी की जांच तीन सदस्यीय आईएएस अधिकारियों की कमेटी बनाकर की जानी चाहिए और स्वयं मुख्यमंत्री को संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई कर दोषी अधिकारियों को सस्पेंड करने एवं एफआईआर भी कराना चाहिए।
विज्ञापन



विवाहित को अविवाहित बताया
यादव ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में ज्यादा अंक देने के लिए जहां विवाहित को अविवाहित बताया गया है। वहीं मार्कशीट भी देश भर के कई कॉलेजों से फर्जी तैयार कराई गई है। साथ ही दावे आपत्ति के लिए निश्चित समय से पहले ही पोर्टल बंद कर दिया गया जिससे मनमाने ढंग से भर्ती प्रकिया कर लेन देन किया जा सके।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-एक साथ आए दिग्विजय-कमलनाथ, कहा- मतभेद रहे, मनभेद नहीं; जानें क्याें अलग हुए थे, अब क्या फायदा होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन



सैकड़ों करोड़ों का हुआ भ्रष्टाचार
यादव ने कहा कि मेरे गृह जिला दतिया के तीनों विकास खंड में कुल 270 पद थे जिनकी भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाते हुए संबंधित अधिकारियों ने प्रदेश सरकार का मजाक बना दिया है। यादव ने कहा की दतिया जिला क्षेत्रफल में बहुत छोटा है फिर भी मेरा अनुमान है कि 10-12 करोड़ रुपये अयोग्य अभ्यर्थियों से ऐंठ कर योग्य लोगों को बाहर बिठा दिया गया है। और अगर इतने छोटे जिले में इतनी बड़ी रकम वसूली गई तो प्रदेश भर में भ्रष्टाचार सैकड़ों करोड़ों का हुआ होगा इसकी पुष्टि सिर्फ दतिया में हुई अनिमतताओं को देखकर की जा सकती है।


यह भी पढ़ें-MP में पहली बार वन विहार में शुरू हुआ विदेशी प्रजाति की छिपकली इगुआना का दीदार, जाने क्यों बनी आकर्षण

भोपाल में होगा उग्र आंदोलन
यादव ने कहा कि मांग को लेकर हमारा प्रतिनिधि मंडल प्रमुख सचिव महिला बाल विकास, मुख्य सचिव  एवं मुख्य मंत्री से भी भेंट कर मांग पत्र सौंपने जा रहा है। फिर भी अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हमारा दलित पिछड़ा समाज संगठन एवं हमारी पार्टी राजधानी भोपाल में उग्र आंदोलन करेगी। इस प्रेस वार्ता में DPSS के प्रदेश महासचिव अमित लोधी, एडवोकेट छोटू अहिरवार, अमित बंसोड़, कमल सिंह कुशवाह समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed