फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Actor Manoj Joshi said- I am involved in Sanatan Yatra from my heart, has a lead role in the film bein

Bhopal: दिल से सनातन यात्रा में था शामिल, बाबा नीम करौली पर बन रही फिल्म के मुख्य अभिनेता मनोज जोशी बोले

Tue, 03 Dec 2024 08:18 PM IST
Sandeep Tiwari संदीप तिवारी
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

फिल्म अभिनेता मनोज जोशी प्रदेश में चल रही सनातन यात्रा को लेकर कहा है कि वे इस यात्रा में दिल से शामिल हैं। जोशी बाबा नीम करोरी पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। बाबा का किरदार निभाना हमारे लिए गौरव की बात है। हमें हिंदू होने पर गर्व है।
 

विज्ञापन
Bhopal: Actor Manoj Joshi said- I am involved in Sanatan Yatra from my heart, has a lead role in the film bein
फिल्म कलाकार मनोज जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा नीम करौली पर बन रही फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज जोशी ने कहा है कि गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं और सनातन धर्म हमारी आत्मा में बसता है। मनोज जोशी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए निकाली गई यात्रा में मैं दिल से शामिल था, भले ही वहां नहीं पहुंच पाया, लेकिन मैं आत्मा से शामिल हुआ। सनातन हमारे दिल में बसता है। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा बजरंगबली के अवतार थे। मेरा सौभाग्य है कि उनका किरदार निभाने का मौका मिला है। मनोज जोशी भोपाल में बाबा नीम करौली के 125वें प्रकटोत्सव शामिल होने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


भोपाल में बनेगा बाबा नीम करौली का आश्रम 
फिल्म कलाकार मनोज जोशी ने कहा है कि भोपाल में बाबा नीम करौली का आश्रम बनाया जाएगा। इसके लिए सभी भोपाल वासियों को आवाहन किया जा रहा है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि बाबा के आश्रम को बनाने में सभी अपना सहयोग दें। बाबा का आश्रम भोपाल में बनना भोपाल वासियों के लिए गौरव की बात है। बाबा के पौत्र भी भोपाल में ही निवास करते हैं, इसलिए भोपाल के निवासियों के लिए और बेहतरीन अवसर है सभी लोग आश्रम बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


सनातन महान था, महान है और महान रहेगा
मनोज जोशी ने कहा है कि सनातन धर्म पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है किसी एक धर्म या जाती की बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि हमें हिंदू होने पर गर्भ है। सनातन जीवन शैली है। सनातन धर्म के अंदर मेरा कल्याण हो ऐसी कोई प्रार्थना नहीं है। सनातन में विश्व का कल्याण हो प्राणियों में सद्भावना हो, सभी सुखी हों जैसी बात होती है, इसीलिए सनातन महान था, महान है और महान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा से लेना चाहिए सीख
मनोज जोशी ने कहा कि बाबा नीम करौली से लोगों को सीख लेना चाहिए की वे किस तरह साधारण जीवन जीने में विश्वास रखते थे। बाबा अपने पैर किसी को नहीं छूने देते थे। अगर कोई उनके पैर छूने की कोशिश करता तो वह उस व्यक्ति को हनुमान जी के पैर छूने को कहते थे। देश ही नहीं विश्व भर के लोगों में उनके प्रति आस्था है। मैं अभी भी उनके बारे में जानकारी ले रहा हूं। 


कौन थे बाबा नीम करौली 
बाबा नीम करौली को हनुमान जी का अवतार कहा जाता है। मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर बाबा नीम करौली महाराज जी का जन्म हुआ था। बाबा नीम करौली का जन्म अकबरपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। बाबा नीम करौली महाराज जी का असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा था। वैसे तो बाबा नीम करौली महाराज जी के देश-दुनिया में कई मंदिर है, लेकिन इन सबमें सबसे अधिक महत्व उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कैंची धाम का है। कैंची धाम में लगने वाले 15 जून के मेले में बाबा के भक्तों का तांता लग जाता है। कैंची धाम की स्थापना स्वयं बाबा नीम करौली महाराज ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed