फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Accident: Activa of youth returning from birthday party late at night collided with divider, both died

Bhopal Accident: देर रात जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों की एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, दोनों की मौत

Mon, 11 Nov 2024 10:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 10:54 PM IST
सार

भोपाल में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। 

विज्ञापन
Bhopal Accident: Activa of youth returning from birthday party late at night collided with divider, both died
भोपाल में सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देर रात दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौटते समय एक्टिवा टीटी नगर इलाके में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को हमीदिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


टीटी नगर पुलिस ने बताया कि भावेश (23) आर्यन (32) ऐशबाग इलाके के जागृति नगर में रहते थे। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। उनके कॉमन दोस्त का रविवार को जन्मदिन था। दोस्त ने जन्मदिन की पार्टी रातीबड़ इलाके में दी थी। इस पार्टी में कई युवकों के साथ ही भावेश व आर्यन भी पहुंचे थे। पार्टी देर रात तक चली। करीब डेढ़ बजे पार्टी खत्म होने के बाद दोनों एक्टिवा से घर के निकले थे। वे नेहरू नगर व टीटी नगर के रास्ते ऐशबाग जा रहे थे। वे अभी प्लेटिनम प्लाजा के सामने से गुजर ही रहे थे कि उनकी तेज रफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी के टकराते ही दोनों दोस्त सिर के बल सड़क पर गिरे तथा घिसटते चले गए। पास से गुजर रहे एक एक व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस जब मौके पर पहुंची भावेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि आर्यन की सांस चल रही थी। उसे इलाज के लिए पहले जेपी अस्पताल तथा बाद में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां पर पहुंचने से पहले आर्यन की भी मौत हो गई। हमीदिया अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तथा पंचनामा बनाने के बाद कार्रवाई शुरू की। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे तभी पता चल सकेगा कि युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई है अथवा किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed