{"_id":"68595d3fd6a76bfd440eb7d4","slug":"bhopal-a-youth-was-killed-during-a-procession-in-bhopal-digvijay-and-jeetu-patwari-reached-hamidia-to-meet-t-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में शोभा यात्रा के दौरान युवक की हत्या, परिजनों से मिलने हमीदिया पहुंचे दिग्विजय और जीतू पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में शोभा यात्रा के दौरान युवक की हत्या, परिजनों से मिलने हमीदिया पहुंचे दिग्विजय और जीतू पटवारी
Mon, 23 Jun 2025 07:28 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 23 Jun 2025 07:28 PM IST
सार
भोपाल में शोभायात्रा के दौरान 20 साल के युवराज बंशकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंचे।परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
हमीदिया पहुंचे जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार रात भोपाल में धार्मिक शोभायात्रा के दौरान 20 साल के युवराज वंशकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य युवक रोहित सेन और संजू वर्मा पर भी हमला किया गया। घटना के बाद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मृतक युवराज वंशकार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था और इन दिनों भोपाल में अपने परिजनों के साथ रह रहा था। हमीदिया अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।
विज्ञापन
अचानक कुछ हथियारबंद लोगों ने किया था हमला
जानकारी के अनुसार वारदात युवा हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा के दौरान हुई। शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर माता मंदिर चौराहे तक निकाली जा रही थी। यात्रा में डीजे पर युवाओं के नाचने के दौरान अचानक कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। अफरातफरी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से युवराज की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़े-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और CM मोहन यादव की दिल्ली में मुलाकात, प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा
विज्ञापन
एसीपी से पूछा- हथियार कहां से आए
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने एसीपी राकेश बघेल से पूछा कि शोभायात्रा में हथियार कैसे पहुंचे, जबकि सरकार की गाइडलाइन है कि जुलूसों में हथियार नहीं ले जाए जा सकते। उन्होंने कहा कि मेरे पास वीडियो है, जिसमें लोग हथियार लेकर चल रहे हैं। क्या आप एक्शन लेंगे? इस पर एसीपी ने जवाब दिया कि 101 प्रतिशत कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-CM बोले- डॉ. श्यामा प्रसाद के बलिदान से विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी BJP, PM ने उनका संकल्प किया पूरा
शोभायात्रा के बाद हुई वारदात
इधर, हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया का कहना है कि यह हमला शोभायात्रा समाप्त होने के बाद हुआ। मृतक युवराज भोपाल में रिश्तेदारों के पास रह रहा था। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में शहर के इब्राहिमगंज इलाके में रहने वाले पीयूष सोनी समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, पकड़े गए तीनों संदिग्ध कथित रूप से हमलावरों में शामिल थे। मृतक युवराज के साथी संजू ने बताया कि पीयूष के साथ धक्का-मुक्की के बाद उसने अपने गैंग के साथ हमला किया, जिसमें युवराज की मौत हो गई।
